Advertisment

Weather Forecast: मौसम लेगा करवट, इस दिन होगी Delhi-NCR मे बारिश!

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा हैI सर्दी खत्म होने का एहसास लोगों को दिन में बढ़ते तापमान के साथ होने लगा है. मौसम विभाग ने 19-20 फरवरी को बारिश की सम्भावना जताई हैI

author-image
Vibhoo Mishra
KAISA RAHEGA MAUSAM
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्कI

Advertisment

दिन में तापमान लगातार बढ़ रहा हैI दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सूरज अभी से अपनी तल्खी दिखा रहा है जिससे दिन में तापमान लगातार बढ़ रहा हैI ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा हैI हालांकि पहाड़ी राज्यों में अब भी ठण्ड ने लोगों की कंपकपी छुड़ा रखी हैI हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी जारी हैI

 

कैसा है Delhi-NCR का मौसम  

Advertisment

दिल्ली में आज सुबह आसमान में आंशिक बादल दिखे और हल्का कोहरा दर्ज किया गयाI दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैI शनिवार (15 फरवरी) को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थाI

 

मौसम विभाग की सुनें

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार Delhi-NCR में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना हैI जिसके बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है और लोगों को मीठी ठण्ड दुबारा महसूस हो सकती हैI 

 यह भी पढ़ें: धूप निकलने के बाद भी चलेगी ठंडी हवा, आसमान में छाए रहेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगाI सुबह और देर रात हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन बारिश या घने कोहरे की कोई सम्भावना नहीं हैI प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान झांसी में 30.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गयाI

 

बिहार में अभी मीठी ठंड जारी

बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है और घने कोहरे या बारिश की कोई चेतावनी नहीं हैI मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगाI सुबह और देर रात हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन बारिश या घने कोहरे की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई हैI अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैI अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता हैI लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगीI

यह भी पढ़ें: गुनगुनी धूप के बीच में ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करौली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहाI मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता हैI 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना हैI

 

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में अभी सताएगी ठण्ड

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही हैI मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई जबकि मैदानी इलाकों में ठंड जारी हैI 17 फरवरी को हिमाचल के मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया हैI इस दौरान लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री, लद्दाख के स्कर्दू का माइनस 3.4 डिग्री, गुलमर्ग का माइनस 3 डिग्री, गिलगित का माइनस 2 डिग्री और पहलगाम का माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाI

 यह भी पढ़ें: Ghaziabad-फिर बदलने वाला है मौसम का मिज़ाज, वापस आ रही है सर्दी

 

Advertisment
Advertisment