Advertisment

अंतरिक्ष में फिर भारत का परचम! राकेश शर्मा के चार दशक बाद उड़ान भरेंगे शुभांशु शुक्ला

एक्सिओम मिशन-4 में चार देशों के चार एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। ये 14 दिनों की यात्रा होगी। नासा ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस मिशन के लिए चुना है।

author-image
Pratiksha Parashar
shubhanshu shukla
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

भारत की बेटी सुनीता विलियम्स 9 महीने तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की सफल यात्रा करके परचम लहरा चुकी हैं। सुनीता विलियम्स के बाद भारत का एक और लाल अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने वाला है, ये नाम है शुभांशु शुक्ला। वे 1984 के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले भारतीय होंगे। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन-4 के तहत मई में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर जाएंगे। 

कौन हैं शुभांशु शुक्ला?

10 अक्टूबर 1985 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्में शुभांशु शुक्ला भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। शुभांशु के पास 2 हजार घंटों से ज्यादा तक विमान उड़ाने का एक्सपीरिएंस है। शुभांशु ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defence Academy) से ग्रेजुएशन ग्रेजुशन किया है। जून 2006 में शुभांशु इंडियन एयरफोर्स में भर्ती हुए।  जून 2019 में उन्हें विंग कमांडर के रूप में पदोन्नत किया गया। इसी साल शुभांशु को भारतीय वायुसेना के अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के लिए चुना गया। साल 2024 में उन्हें इंडियन एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन के रूप में पदोन्नत किया गया। अब उन्हें एक्सिओम मिशन के लिए चुना गया है।

चार दशक बाद अंतरिक्ष में कदम रखेगा भारतीय

1984 में भारत के राकेश शर्मा सोवियत संघ के अंतरिक्ष मिशन के तहत स्पेस में गए थे। राकेश शर्मा के लगभग चार दशक बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाएंगे। हालांकि, हाल ही में भारतीय मूल की सुनिता विलियम्स (nasa astronauts sunita williams) भी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर गईं थीं, लेकिन वे अमेरिका से हैं। 

एक्सिओम मिशन-4

एक्सिओम मिशन-4 में चार देशों के चार एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। ये 14 दिनों की यात्रा होगी। नासा ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस मिशन के लिए चुना है। एक्सिओम-4 मिशन में भारत ( India) के अलावा, पोलैंड और हंगरी के सदस्य भी शामिल होंगे। भारत के शुभांशु के साथ, पौलेंड के स्लावोज उज्नान्सकी, हंगरी के टिबोर कापू और अमेरिका की पैगी व्हिट्सन इस मिशन का हिस्सा हैं। शुभांशु शुक्ला मिशन पायलट होंगे। 

Advertisment

प्राइवेट स्पेस ट्रैवल 

यह एक प्राइवेट स्पेस फ्लाइट मिशन है, जो नासा और एक्सिओम स्पेस मिलकर कर रही हैं। एक्सिओम मिशन-4 का मकसद अंतरिक्ष में वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ प्राइवेट स्पेस ट्रैवल को प्रोत्साहित करना है। दरअसल, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की योजना भविष्य के दिनों में कॉमर्शियल स्पेस स्टेशन स्थापित करना है। इससे आम लोग भी भविष्य में अंतरिक्ष की यात्रा कर सकेंगे। एक्सिओम मिशन इसी का हिस्सा है। 

कब अंतरिक्ष जाएंगे शुभांशु शुक्ला?

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रेगन कैप्सूल से एक्सिओम मिशन-4 के अंतरिक्ष यात्री उड़ान भरेंगे। नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से यह ड्रैगन कैप्सूल लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल लॉन्च की फाइनल तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक मई के महीने में इसकी लॉन्चिंग की जाएगी। 

India nasa astronauts sunita williams nasa
Advertisment
Advertisment