/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/20/srJsipF4fSESy4kpKyNe.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री आए। इस समारोह में शामिल होने आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी आए थे। समारोह खत्म हो गया, रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम बन गई, लेकिन पवन कल्याण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अभी भी तैर रही है। इस घटनाक्रम का एक छोटा वीडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है। लोगों में उत्सुकता है कि आखिर ऐसा हुआ उस दौरान कि पीएम मोदी यू अचानक पवन कल्याण को देख कर रूक गए।
ఢిల్లీలో మోదీజీ - పవన్ జీ ఆత్మీయ పలకరింపు
— JanaSena Party (@JanaSenaParty) February 20, 2025
ఈరోజు మధ్యాహ్నం ఢిల్లీ నూతన సీఎం రేఖాగుప్తా గారి ప్రమాణస్వీకార కార్యక్రమానికి హాజరైన డిప్యూటీ సీఎం @PawanKalyan గారు. ఈ సందర్భంగా శ్రీ పవన్ కళ్యాణ్ గారిని చూసి ప్రత్యేకంగా కరచాలనం చేస్తూ, ఆప్యాయంగా మాట్లాడిన గౌ|| ప్రధాని శ్రీ… pic.twitter.com/noY0sIliG1
अचानक क्यों रूके पीएम मोदी
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। इसी बीच पीएम मोदी की एंट्री होती है। पीएम मोदी मंच पर खड़े सभी नेताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण पर पड़ी जो भगवा वस्त्र और माथे पर तिलक लगाए अलग ही नजर आ रहे थे। पीएम मोदी ने उन्हें देखते ही रुक जाते हैं और गर्मजोशी से हाथ मिलाकर हालचाल जानते हैं।
Pawan Kalyan at the swearing in ceremony of Delhi Government.. NDA looks stronger and united by the day 🔥 pic.twitter.com/6W132YDBPO
— Viक़as (@VlKAS_PR0NAM0) February 20, 2025
" Are you leaving everything and going to the Himalayas?"
पवन कल्याण पहले से ही अपनी अलग पहचान बना चुके थे। पीएम मोदी जब मंच पर पहुंचे तो उन्होंने सभी नेताओं का अभिवादन किया, लेकिन पवन कल्याण को देखते ही उनका रुख अलग हो गया। उन्होंने न सिर्फ उनसे हाथ मिलाया बल्कि विशेष रूप से बातचीत भी की। इस बातचीत में पीएम मोद ने उनसे पूछा,-" Are you leaving everything and going to the Himalayas?"
'@PawanKalyan Revealed Funny Conversation with @narendramodi ji funny question to Pawan Kalyan😂♥️
— KARNATAKA PawanKalyan FC™ (@KarnatakaPSPKFC) February 20, 2025
" Are you leaving everything and going to the Himalayas?" pic.twitter.com/VfuhWY2lVM
पवन कल्याण का दिखा अलग अंदाज
पीएम मोदी और पवन कल्याण के बीच इस तरह की गर्मजोशी अक्सर देखने को मिल जाती है। इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी पीएम मोदी ने पवन कल्याण को लेकर कहा था - "यह जो दिख रहा है न पवन, वो पवन नहीं आंधी है।"