/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/20/accident-6-2025-06-20-17-51-47.png)
00:00/ 00:00
देहरादून, वाईबीएन डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना 67वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर जहां देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिलीं, वहीं देहरादून में आयोजित एक भावुक कर देने वाले कार्यक्रम ने सभी का ध्यान खींचा। एक समारोह के दौरान जब दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों ने उन्हें “बार-बार दिन ये आए” गीत समर्पित किया तो राष्ट्रपति की आंखें भर आईं और वे अपनी साड़ी से आंसू पोंछते हुए नजर आईं। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति को सम्मानित किया
देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। जब बच्चों ने भावनात्मक रूप से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, तो पूरा माहौल बेहद भावुक हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं और 2022 से यह पद संभाल रही हैं।
पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
इस अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिलीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देशभर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का काम किया है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वस्थ जीवन की कामना
राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया और लिखा कि माननीय राष्ट्रपति महोदया को जन्मदिन की बधाई और उनके स्वस्थ, दीर्घ जीवन की कामना करता हूं। इसके साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति को बधाई दी और लिखा कि सेवा और सादगी की प्रतीक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें बधाई दी। खड़गे ने लिखा कि “हम भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। राष्ट्र की प्रगति और न्याय के प्रति उनका समर्पण, देश को सच्चाई के मार्ग पर आगे ले जाता है।
सीएम योगी ने भी दी बधाई
भगवान श्री जगन्नाथ से आपके यशस्वी और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। राष्ट्रपति का यह जन्मदिन सिर्फ एक औपचारिक समारोह नहीं रहा, बल्कि दिव्यांग बच्चों के स्नेह और समाज के विभिन्न वर्गों से मिली शुभकामनाओं ने इसे एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अवसर बना दिया। President Droupadi Murmu | Droupadi Murmu environment