Advertisment

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज "चिनाब" तैयार, PM Modi 6 जून को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आगामी 6 जून 2025 को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल 'चिनाब ब्रिज' का उद्घाटन करेंगे। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। ये ब्रिज भारत के इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करेगी।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
World's highest railway bridge 'Chenab' ready
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल 'चिनाब ब्रिज' का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर (एक्स) अकाउंट से दी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इतिहास रचा जा रहा है। बस 3 दिन बाकी हैं! दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, शक्तिशाली चिनाब ब्रिज, जम्मू और कश्मीर में ऊंचा खड़ा है।"

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धि

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "2019 में अनुच्छेद 370 और 35 ए के निरस्त होने के बाद से कश्मीर में विकास हो रहा है। हमारी सरकार ने हर मौसम के अनुकूल अटल टनल, सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज चिनाब पुल बनाया। आज जिस तरह से जम्मू-कश्मीर का विकास हो रहा है, वह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धि है।"

Advertisment

ब्रिज 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित

बता दें, चिनाब नदी पर बना यह ब्रिज 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो इसे एफिल टॉवर से भी ऊंचा बनाता है। यह पुल उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे जम्मू और कश्मीर को पूरे भारत से रेल मार्ग से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

क्या है चिनाब ब्रिज की खासियत

Advertisment
  • दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज (359 मीटर ऊंचा)
  • 1,315 मीटर लंबाई
  • स्टील और कंक्रीट का अद्भुत संयोजन
  • 260 km/h की रफ्तार झेलने की क्षमता
  • भूकंप और विस्फोट प्रतिरोधी डिज़ाइन

ब्रिज के निर्माण में आधुनिकतम तकनीकों का प्रयोग किया गया है और इसे भारतीय रेलवे और कोंकण रेलवे की निगरानी में तैयार किया गया। इस पुल के चालू होने से कश्मीर घाटी का भारत के शेष हिस्सों से सीधा रेल संपर्क संभव होगा। ब्रिज के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों और अधिकारियों में खासा उत्साह है। इसे न केवल इंजीनियरिंग की दृष्टि से बल्कि राष्ट्रीय एकता की के लिहाजे से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 

पीएम मोदी | Chenab Bridge | World's highest railway bridge 'Chenab'

पीएम मोदी Chenab Bridge World's highest railway bridge 'Chenab'
Advertisment
Advertisment