Advertisment

Zubeen Garg का पार्थिव शरीर सरुसजाई स्टेडियम में रखा गया, प्रशंसक दे सकेंगे को श्रद्धांजलि

असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग के निधन से राज्य में गहरा शोक है। राज्‍य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। उनके पार्थिव शरीर दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया, जहां उन्हें सार्वजनिक श्रद्धांजलि देने के लिए सरुसजाई खेल परिसर में रखा गया।

author-image
Ranjana Sharma
Manali (58)

गुवाहाटी, वाईबीएन डेस्‍क: प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मृत्यु से पूरे असम में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है और सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गुवाहाटी के सरुसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखा जाएगा  ताकि उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

रविवार को गृहनगर गुवाहाटी पहुंचा था जुबीन गर्ग पार्थिव शरीर

 रविवार सुबह जब जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर उनके गृहनगर गुवाहाटी पहुंचा तो हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने चहेते गायक को एक आखिरी बार देखने के लिए सड़क पर उतर आया। माहौल बेहद भावुक और गमगीन हो गया। एयरपोर्ट से लेकर उनके घर तक के रास्ते में लोग फूल बरसा रहे थे, उनकी तस्वीरें और बैनर हाथों में लिए हुए थे, और जुबिन के गाने गाते हुए उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे। जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर को दिल्ली से एक विमान द्वारा लाया गया था। विमान सुबह 7 बजे के करीब गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

सिंगापुर में हुआ था निधन

सिंगापुर में शुक्रवार को हादसे में उनका निधन हो गया था। वहां से शनिवार रात को उनका शव दिल्ली लाया गया, जहां खुद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एयरपोर्ट पर जाकर उनका पार्थिव शरीर रिसीव किया।एयरपोर्ट पर जब जुबिन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने ताबूत को देखा तो वह अपने आंसुओं को रोक नहीं सकीं। उन्होंने जुबिन के ताबूत पर असम की परंपरा के अनुसार एक गमोसा और फूल अर्पित किए। इसके बाद वह एंबुलेंस के साथ गुवाहाटी के काहिलीपारा स्थित घर तक गईं। इस यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

सीएम ने दी श्रद्धांजलि

इस भावुक यात्रा में राज्य सरकार के कई बड़े अधिकारी भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री सरमा, केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, असम पुलिस के महानिदेशक हरमीत सिंह और गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महंत भी इस अंतिम यात्रा में मौजूद रहे। जुबिन गर्ग सिर्फ एक गायक नहीं थे, वे असम की आत्मा की आवाज थे। उन्होंने न केवल असमिया, बल्कि हिंदी, बांग्ला और कई भाषाओं में गाने गाकर करोड़ों दिलों को छुआ। उनके निधन से पूरा असम शोक में डूबा है।

Advertisment

इनपुट- आईएएनएस

Zubeen Garg | CM Himanta Biswa Sarma 

Zubeen Garg Assam CM Himanta Biswa Sarma
Advertisment
Advertisment