Mahashivatri : इस वर्ष महाशिवरात्रि पर ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महाशिवरात्रि के दिन शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान होंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही राहु भी मीन राशि में रहेंगे। शुक्र और राहु का एक ही राशि में होना एक शुभ संयोग माना जाता है। इसके अलावा, सूर्य और शनि भी इस दिन कुंभ राशि में होंगे, जो कई वर्षों बाद देखने को मिलेगा। इन ग्रहों के दुर्लभ संयोग से कुछ राशियों को विशेष लाभ और भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार को होगी, और देशभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रहेगी। आइए जानते हैं कि कौन सी राशियां इस दुर्लभ संयोग से लाभान्वित होंगी।
मेष राशि
महाशिवरात्रि के दिन ग्रहों के इस विशेष संयोग के कारण मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बेहद शुभ रहेगा। लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वाहन और मकान से संबंधित सुख की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा और व्यापारी जातकों को इस संयोग से फायदा मिल सकता है। आपके इच्छाएं पूरी होंगी और धन बचत में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का यह दुर्लभ योग अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। मान-सम्मान और धन-दौलत में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में उन्नति के पूरे आसार हैं। खासकर सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। अधूरे कार्यों में सफलता और धन लाभ के शुभ योग बनेंगे। धर्म-कर्म में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि पर बना दुर्लभ संयोग बहुत लाभकारी हो सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। जमीन-जायदाद में धन लगाने के लिए यह समय बहुत शुभ है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह संयोग कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होगा और इन राशियों के जातकों को सुख, समृद्धि, और सफलता मिलने के पूरे आसार हैं।