Advertisment

Braj Ki Holi  में भगवान और भक्त का मिट जाता है भेद, 'सखियों' को भी भेजा जाएगा 'फाग निमंत्रण'

बसंती पंचमी के साथ ही ब्रज में होली की खुमारी छाने लगती है। उस दिन बरसाना में लाडली जी मंदिर में होली का डाढ़ा (डांडा) गाड़ा जाता है और इसी के साथ रंगोत्सव की शुरुआत हो जाती है। ब्रज की होली पूरी दुनिया में मशहूर है।

author-image
Ranjana Sharma
holi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, आईएएनएस ।

Advertisment

Braj Ki Holi : बसंती पंचमी के साथ ही ब्रज में होली की खुमारी छाने लगती है। उस दिन बरसाना में लाडली जी मंदिर में होली का डाढ़ा (डांडा) गाड़ा जाता है और इसी के साथ रंगोत्सव की शुरुआत हो जाती है। ब्रज की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। एक दो दिन नहीं, महीने भर का मेला है, जिसमें डूबने देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग खिंचे चले आते हैं। मथुरा, गोकुल, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव जैसे सभी क्षेत्रों में भी होली की धूम मची रहती है। बरसाना की लट्ठमार होली और उसके बाद नंदगांव में होने वाली होली बेहद रोमांचक होती है।

सात मार्च को सखियों को भेजा जाएगा होली का निमंत्रण

होली से दो हफ्ते पहले तक माहौल और रंगीन हो जाता है। इस बार 14 मार्च को होली है। यूं तो बसंत पंचमी के दिन बांके बिहारी को गुलाल लगा दिया गया है। लेकिन अभी होली के सखियों को आमंत्रण देना बाकी है। ये भी होगा। 7 मार्च को होली के लिए सखियों को न्योता दिया जाएगा। इसके बाद शाम के समय लाडली जी के मंदिर में लड्डूमार होली का उत्सव मनाया जाएगा। 

Advertisment

यह भी पढ़ें : Thakur Banke Bihari Lal के भक्तों की अनुपम भक्ति, नोटों से बनाई पोशाक

आठ मार्च को होगी लट्ठमार होली

उत्सव तो इसके अगले दिन भी जबरदस्त होगा। 8 मार्च को लाठियां चलेंगी! बरसाने की रंगीली गली में लट्ठमार होली की धूम होगी। लोग लठ्ठ जमीन पर मारकर होली खेलेंगे। बरसाने के बाद नंदगांव में 9 मार्च को लट्ठमार होली मनाई जाएगी। 10 मार्च को तो वृंदावन में रंगभरनी एकादशी होली खेली जाएगी, तो मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि होली के रंग में डूबी होगी। इसी दिन बांके बिहारी मंदिर में कान्हा फूलों की होली खेलेंगे। 11 मार्च को श्री द्वारकाधीश मंदिर और गोकुल के रमणरेती में होली खेली जाएगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें : " सच्चे मन की भक्ति से मिलते हैं भगवान" आचार्य श्याम बिहारी

12 मार्च को बांके बिहारी मंदिर में होगी होली

12 मार्च को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्त गण होली खेलेंगे। इसी दिन चतुर्वेदी समाज का शहर भर में होली डोला निकाला जाएगा। बांके बिहारी में फूलों की होली खेली जाएगी और वृंदावन में रंगभरी एकादशी होली खेली जाएगी। 13 को पूरा ब्रज होलिका दहन में मशगूल होगा। इसके अगले दिन, यानि 14 मार्च को ब्रजमंडल धुलेंडी, यानि रंगों की होली में सराबोर होगा। 

Advertisment

यह भी पढ़ें : शहर के प्रसिद्ध Banke Bihari मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ

Advertisment
Advertisment