Advertisment

Mahakumbh 2025: शुरू हो गया महाकुंभ, सुबह से करीब 60 लाख लोगों ने लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो चुकी है। प्रथम स्नान के लिए सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विस्तृत इंतजाम किए हैं।

author-image
Aditya Pujan
1
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

प्रयागराज, वाईबीएन नेटवर्क।
Mahakumbh 2025: आस्था और श्रद्धा का महापर्व महाकुंभ आज पौष पूर्णिमा स्‍नान के साथ ही आरंभ हो चुका है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश और विदेश से प्रयागराज पहुंच चुके हैं। सोमवार तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का संगम में डुबकी लगाना जारी है। सोमवार सुबह से करीब 60 लाख लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। बीते करीब 55 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा लोग यहां डुबकी लगा चुके हैं। अगले दो दिन में यह संख्या 4 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। महाकुंभ में लोगों की भीड़ की देखते हुए सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं।

महाकुंभ के प्रथम स्नान (पौष पूर्णिमा) पर्व पर प्रयागराज की सड़कों पर अलग ही चहल-पहल नजर आ रही है। भोर के समय से ही पवित्र स्नान शुरू हो गया। दिन निकलने के साथ संख्या में बढ़ोत्तरी भी दिखाई दे रही है। हजारों की संख्या में लोग संगम में स्नान कर रहे हैं। संगम जाने वाली हर सड़क पर लोग झुंड में जा रहे थे। 

देश-विदेश से Mahakumbh में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे श्रद्धालु

Mahakumbh 2025: संगम स्नान कराने प्रदेश के सभी जिलों से चलेंगी बसें

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व से पूर्व रविवार को लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। बड़ी संख्या में साधु-संतों के साथ ही पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने संगम में डुबकी लगाई। इससे पहले शनिवार को भी 33 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था। महाकुंभ के पहले और दूसरे दिन 4 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है। इसके लिए 41 घाट और डेढ़ लाख टेंट की व्यवस्था की गई है।

क

पहुंचे साधु-संत

Advertisment

स्नान पर्व से पूर्व सभी प्रमुख साधु संत अखाड़ा क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। महाकुम्भ में सभी अखाड़ों का छावनी प्रवेश पूरा हो चुका है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पहले अमृत स्नान पर सभी अखाड़े अपने क्रम के अनुसार स्नान करेंगे। शहर में भीड़ बढ़ने पर सीएमपी कॉलेज चौराहा, नागवासुकि मंदिर, छोटा बघाड़ा, अरैल, झूंसी में चीनी मिल के पास गाड़ियों को रोका जाने लगा। देर रात और तड़के आए श्रद्धालु सीधे संगम पहुंचे और स्नान पर्व के एक दिन पहले संगम स्नान किया।

2

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। महाकुंभ का आयोजन 144 साल में एक बार होता है।

Advertisment

Mahakumbh: 144 साल बाद करोड़ों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, जानें क्या है अमृत स्नान?

Mahakumbh 2025: बिना अन्न और जल के सिर्फ चाय के सहारे कर रहे साधना, शिक्षा के अद्भुत दान को बनाया है जीवन का मकसद

Advertisment
Advertisment