Advertisment

उत्सव व रंगों भरा March, जानिए इस माह की खास तिथियां, व्रत और उत्सवों के बारे में

मार्च का महीना शुरू गया है। यह उल्लास और हंसी-खुशी का महीना होता है। महीने की शुरुआत फुलेरा दौज से हो चुकी है। मार्च का महीना बेहद रंगीन और उल्लास पूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई व्रत भी रखा जाता है। 

author-image
YBN News
एडिट
holi

Photograph: (File)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

March में त्योहार। मार्च का महीना शुरू गया है। यह उल्लास और हंसी-खुशी का महीना होता है। महीने की शुरुआत फुलेरा दौज से हो चुकी है। मार्च का महीना बेहद रंगीन और उल्लास पूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई व्रत भी रखा जाता है। इसके साथ प्रमुख पर्व त्यौहार भी पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। मार्च का महीना हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन और चैत्र के बीच का महीना माना जाता है। इस महीने में होली, रमजान, चैत्र नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहार भी मनाए जाते है। मार्च के महीने में और कौन-कौन से व्रत त्यौहार आने वालेहैं  आइए जाने हैं।

त्यौहार की सौगात लेकर आता है मार्च

पंडित शशि शेखर त्रिपाठी के अनुसार, मार्च के महीने की गर्मी की शुरुआत हो जाती है, लेकिन बड़े पर्व और त्यौहार की सौगात लेकर भी आती है। मार्च के महीने में प्रहलाद, नरसिंह देवता और मां दुर्गा को समर्पित रहता है, क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह फाल्गुन और चैत्र के बीच में पड़ता है। साथी इस महीने में तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व होता है। मार्च के महीने में ही चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत हो जाती है। इस माह होलाष्टकलगता है, जो होलिका दहन तक रहता है। इसके पश्चात होली का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन लोगों एक दूसरे को रंगों से सराबोर करके बधाईयां देते हैं। 

मार्च 2025 में प्रमुख धार्मिक त्योहार ये रहे: 

 07 मार्च -   होलाष्टक आरंभ, दुर्गा अष्टमी व्रत
10 मार्च - आमलकी एकादशी
11मार्च -  भौम प्रदोष व्रत
13 मार्च - पूर्णिमा, होलिका दहन, होलाष्टक समाप्त
14 मार्च - होली, पूर्णिमा मीन संक्रांति
17 मार्च - छत्रपति शिवाजी जयंती
18 मार्च - संकष्टी चतुर्थी
19 मार्च - रंग पंचमी
21 मार्च - शीतला सप्तमी
22 मार्च - कालाष्टमी
25 मार्च - पापमोचनी एकादशी
27 मार्च - प्रदोष व्रत
29 मार्च - अमावस्या, सूर्य ग्रहण
30 मार्च - हिंदू नव वर्ष आरंभ, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, गुड़ी पड़वा
31 मार्च - गणगौर पूजा, ईद-उल-फ़ितर

Advertisment
Advertisment