Advertisment

Premanand Maharaj की तबियत बिगड़ी, नहीं मिले दर्शन तो छलक गईं भक्तों की आंखें

जाने-माने संत प्रेमानंद जी महाराज की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके चलते शनिवार को भी भक्‍तों को दर्शन देने के लिए नहीं आ सके। महाराज जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्‍त आश्रम पहुंचे थे, लेकिन उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से भक्‍तों को निराश लौटना पड़ा।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
Premanand Maharaj
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
जाने-माने संत प्रेमानंद जी महाराज की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके चलते शनिवार को भी भक्‍तों को दर्शन देने के लिए नहीं आ सके। महाराज जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्‍त आश्रम पहुंचे थे, लेकिन उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से भक्‍तों को निराश लौटना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराज जी को सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही थी, जिसके कारण उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा। महाराज की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उनके डॉक्टरों ने उन्‍हें पूर्ण आराम की सलाह दी है।महाराज जी के दर्शन का इंतजार कर रहे उनके भक्‍त इस घटना से बहुत दुखी और निराश हुए। कई भक्‍त तो रोने भी लगे, क्‍योंकि उन्‍होंने अपने गुरु से आशीर्वाद लेने की उम्‍मीदें लगाई थी। हालांकि, आश्रम प्रशासन ने भक्‍तों से अपील की कि वे धैर्य रखें और उनके गुरु की सेहत के लिए प्रार्थना करें।

गुरुवार को भी भक्‍त करते रहे इंतजार 

उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। हर रात महाराज का पदयात्रा में दर्शन होता है, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। गुरुवार रात भी भक्तों का इंतजार था, लेकिन प्रेमानंद महाराज की तबियत खराब होने के कारण वह पदयात्रा पर नहीं निकल पाए, जिससे भक्तों में निराशा फैल गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 2 बजे, जब प्रेमानंद महाराज का पदयात्रा पर निकलने का समय था, तो भक्त आश्रम में उपस्थित थे और संत का इंतजार कर रहे थे। सड़क पर रंगोली सजाई गई थी और भक्त भजन गा रहे थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी महाराज बाहर नहीं आए। इस पर भक्तों की चिंता बढ़ गई और कुछ समय बाद सेवादारों ने आकर बताया कि महाराज जी की तबियत ठीक नहीं है। उनके स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह बाहर नहीं आ पाए।

सेवादार ने दी यह जानकारी

सेवादारों ने माइक के माध्यम से भक्तों को सूचित किया कि महाराज जी का स्वास्थ्य सही नहीं है और इसलिए वह दर्शन के लिए नहीं आए। यह सुनकर भक्त काफी निराश हो गए और कुछ भक्तों की आंखों में आंसू थे। भक्तों ने राधारानी से प्रार्थना की कि उनके गुरु प्रेमानंद महाराज जल्दी ठीक हो जाएं। यह पहली बार नहीं है, जब प्रेमानंद महाराज की तबियत खराब हुई है। इससे पहले 7 फरवरी को भी उनकी तबियत खराब हो गई थी। महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं और उन्हें नियमित डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। 

हर रात दो बजे पदयात्रा पर निकलते हैं प्रेमानंद जी महाराज

प्रेमानंद महाराज हर रात 2 बजे पदयात्रा पर निकलते हैं और इस दौरान वह भक्तों को दर्शन देते हैं। उनकी इस पदयात्रा का आयोजन हमेशा ही भक्तों के लिए खास होता है, लेकिन गुरुवार की रात उनकी तबियत खराब होने के कारण भक्तों को निराश होकर लौटना पड़ा। वृंदावन के भक्तों का मानना है कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने के बाद वह फिर से अपनी नियमित पदयात्रा शुरू करेंगे और उनके दर्शन का यह सिलसिला पुनः जारी रहेगा। फिलहाल, भक्तों ने महाराज के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है और उम्मीद जताई है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे।

mathura vrindavan vrindavan premanand maharaj
Advertisment
Advertisment