Advertisment

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें ये एक छोटा सा उपाय, मिलेगी मनचाही जॉब; जल्द बनेंगे मालामाल!

Shaniwar Ke Upay: आज हम आपके लिए शनिवार के कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर रुके हुए काम बनने लगते हैं। साथ ही कुंडली में साढ़े साती के अशुभ प्रभाव भी दूर होते हैं।

author-image
Pooja Attri
Shaniwar Ke Upay

Shaniwar Ke Upay Photograph: (Google)

महाकुंभनगर, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव का विधि-विधान से पूजन और ध्यान किया जाता है। साथ ही इस दिन दान का भी खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार को पूजा और दान पुण्य करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है। अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए शनिवार के कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर रुके हुए काम बनने लगते हैं। साथ ही कुंडली में साढ़े साती के अशुभ प्रभाव भी दूर होते हैं। आइए जानते हैं शनिवार के अचूक उपाय। 

प्राप्त होती है लंबी आयु

अगर आप लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन शनिदेव का पूजन और शनि स्तोत्र का पाठ करें। फिर आखिर में शनिदेव को खास चीजों का भोग लगाएं। इस उपाय करने से व्यक्ति को लंबी आयु का वरदार मिलता है। इसके साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं और रुकावटें भी दूर होती हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दिख रही हैं ये 5 चीजें तो समझ लें, जल्द होने वाली है शादी

मिलती है मनचाही जॉब

अगर आपको जॉब में सफलता नहीं मिल रही हैं तो शनिवार के दिन काले कोयले को जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से जॉब में आने वाली रुकावटें दूर होंगी और सफलताएं हाथ लगेंगी। इसके साथ ही इस उपाय को करने से मनचाही जॉब के भी योग बनते हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Money: भूलकर भी न रखें घर की इन 3 जगहों पर धन, वरना जीवनभर बने रहेंगे गरीब

कर्ज की समस्या होती है दूर

अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं या आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो शनिवार के दिन शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द की दाल चढ़ाएं। जो साधक शनिवार के दिन इस उपाय को पूरे श्रद्धा भाव के साथ करता है, उसे कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इससे शनि की साढ़े साती और ढैय्या दोष भी कंडली से दूर हो जाता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोने से पहले सिरहाने रख लें ये 4 चीजें, मिलेगा सुकून और जीवन में आएगी खुशहाली

ग्रहों की दशा में होता है सुधार

अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की दशा बिगड़ गई है तो शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं, जिससे ग्रह दोष को शांत करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: Vaastu Tips: किसी के घर से अनजाने में भी न लाएं ये 3 चीजें, वरना खुशहाल परिवार भी हो जाएगा बदहाल

Advertisment
Advertisment