Advertisment

Swapna Shastra: सपने में दिख रही हैं ये 5 चीजें तो समझ लें, जल्द होने वाली है शादी

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ खास सपनों का जिक्र किया गया है, जो किस्मत बदलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन्हीं सपनों के बारे में बताएंगे, जो जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा करते हैं।

author-image
Pooja Attri
Swapna Shastra

Swapna Shastra Photograph: (Google)

महाकुंभनगर, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

Swapna Shastra: सपने तो अक्सर हर किसी को आते ही हैं। लेकिन कई बार हमें कुछ ऐसे भी सपने दिखते हैं जो थोड़े अजीब होते हैं जिनका मतलब समझ पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। स्वप्न शास्त्र की माने तो हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। ऐसा माना जाता है कि कुछ सपने आपकी जिंदगी बदलने या जीवन में कुछ बदलाव का संकेत देते हैं। आपको बता दें कि स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ खास सपनों का जिक्र किया गया है, जो किस्मत बदलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन्हीं सपनों के बारे में बताएंगे, जो जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा करते हैं। 

शादी के बंधन में जल्द बंधेंगे

अगर सपने में आपको बारात दिखाई दे रही हैं, तो यह एक शुभ संकेत हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, ऐसे सपने जल्द शादी होने का संकेत देते हैं। इसके साथ ही अगर आपको सपने कोई अपने प्रेमी के रूप दिख रहा है तो यह आपको मनपसंद जीवनसाथी मिलने का संकेत देता है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर भगवान शंकर को करें इन चीजों से प्रसन्न, बनेंगे रुके हुए काम; दूर होगी आर्थिक तंगी

मनपसंद मिलेगा जीवनसाथी

अगर आप सपने में अपने प्रेमी के साथ कहीं घूम रहे है तो यह सपना जल्दी शादी होने या शादी के योग बनने की ओर इशारा करता है। इसके अलावा इस सपने का मतलब है कि आपकी शादी अपने पसंदीदा इंसान से हो सकती है।  

Advertisment

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: इस साल कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? जान लीजिए सही तारीख और पूजन विधि

जल्द घर लाएंगे दुल्हनिया 

अगर किसी लड़की को सपने में कोई लड़का सेहरा बांधे हुए दिख रहा है तो ये इस बात का संकेत है कि वह जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। इसके अलावा, सपने में अगर कोई लड़का खुद को सेहरा बांधे हुए देखता है तो ये भी इस ओर इशारा करता है कि उनकी जल्द शादी होने वाली है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lord Shiva Teachings: जीवन में उतार लें महादेव की ये 4 बातें, खुशियों से भर जाएगा घर परिवार

लवर से हो सकती है शादी

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर कोई लड़की सपने में किसी लड़के को हाथ में फूल लिए देखती है तो ये इस बात का संकेत देता है कि आपके लिए शादी का कोई रिश्ता आ सकता है। इसके अलावा, अगर कोई लड़की अपने लवर के साथ शादी का सपना देखती है तो इसका अर्थ है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025 के दिन करें ये छोटा सा उपाय, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद और होगा मां लक्ष्मी का वास

Advertisment
Advertisment