Advertisment

Singh Sankranti 2025: सूर्य देव का सिंह राशि में प्रवेश, 17 अगस्त को बन रहा है शुभ संयोग

सूर्य देव अपनी वर्तमान राशि कर्क से निकलकर अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि यह संक्रांति रविवार को पड़ रही है, जो स्वयं सूर्य देव को समर्पित दिन है। ऐसे में यह संयोग बेहद शुभ माना जा रहा है। 

author-image
Mukesh Pandit
Singh Samkranti
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उस दिन को 'संक्रांति' कहा जाता है। इस बार 17 अगस्त को सिंह संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव अपनी वर्तमान राशि कर्क से निकलकर अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि यह संक्रांति रविवार को पड़ रही है, जो स्वयं सूर्य देव को समर्पित दिन है। ऐसे में यह संयोग बेहद शुभ माना जा रहा है। 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सिंह राशि में सूर्य देव का प्रवेश जीवन में ऊर्जा, आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला होता है। यह संक्रांति न केवल ज्योतिषीय रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी बहुत शुभ मानी जाती है।

दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है

पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 17 अगस्त की रात 2 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन पुण्य काल सुबह 5 बजकर 24 मिनट से दोपहर 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। वहीं, महापुण्य काल सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक है। इस दौरान गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान, सूर्य को अर्घ्य और दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है।

 यह जीवन में नई ऊर्जा को लाने वाला समय होता है। सूर्य जब अपनी ही राशि सिंह में होते हैं, तो व्यक्ति को नेतृत्व, आत्मबल और सम्मान की प्राप्ति होती है। यह दिन करियर, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े नए संकल्प लेने के लिए भी शुभ होता है। इस दिन किया गया हर छोटा कार्य भी बड़ा फल देता है।

Advertisment

अभिजीत मुहूर्त का संयोग बन रहा है

इस बार सिंह संक्रांति पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और अभिजीत मुहूर्त का संयोग बन रहा है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:27 से 12:19 बजे तक रहेगा। ऐसे योगों में सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सेहत, सफलता और आत्मबल की प्राप्ति होती है।

दान करना बहुत पुण्यदायी होता 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सिंह संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा, मंत्र जाप, और दान करना बहुत पुण्यदायी होता है। इस दिन खासतौर पर लाल फूल, तांबा, गुड़, गेहूं और मसूर दाल का दान करना शुभ माना गया है। साथ ही, इस दिन 'ॐ आदित्याय नमः' या 'ॐ भास्कराय नमः' मंत्र का जप करने से आत्मिक शांति मिलती है।
मेष राशि
सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपकी पंचम भाव को सक्रिय करेगा।
शिक्षा, प्रेम और संतान पक्ष में शुभ समाचार।
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग।
प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
वृष राशि 
सूर्य का गोचर आपकी चतुर्थ भाव में रहेगा।
घर-परिवार में सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी।
वाहन और संपत्ति खरीदने का योग।
माता की सेहत पर ध्यान दें।
मिथुन राशि
सूर्य का प्रवेश आपकी तृतीय भाव को प्रभावित करेगा।
साहस और पराक्रम में वृद्धि।
भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
छोटी यात्राएं शुभ रहेंगी।  hindu boy | hindu guru | hindu god | hindu kavita | Singh Sankranti 2025 | Surya Dev Leo Transit

Surya Dev Leo Transit Singh Sankranti 2025 hindu kavita hindu god hindu guru hindu boy
Advertisment
Advertisment