Advertisment

Ravivar Ke Upay: कुंडली में सूर्य के कमजोर होने से बिगड़ जाते हैं बनते काम, रविवार के दिन करें अचूक उपाय

कुंडली में सूर्य देव की स्थिति कमजोर होने पर जातक को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जबकि सूर्य के मजबूत होने पर जातक को सुख,संपत्ति और धन व यश की प्राप्ति होती है। जानिए कैसे करें उपाय

author-image
Mukesh Pandit
Surya Puja
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

किसी को भी कुंडली के प्रभाव के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जातक को कुंडली में ग्रह स्थिति के कारण ही शुभ-अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। कुंडली में सूर्य देव की स्थिति कमजोर होने पर जातक को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जबकि सूर्य के मजबूत होने पर जातक को सुख,संपत्ति और धन व यश की प्राप्ति होती है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है और आपको सूर्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप रविवार के दिन खास उपाय करके इन समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

रविवार को सूर्य देव को दें अर्घ्य

सूर्य देव को अर्घ्य देने से वह प्रसन्न होते हैं और जातक को शुभ फल प्रदान करते हैं। आपको रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर "ॐ सूर्याय नम:, ॐ आदित्याय नम:, ॐ नमो भास्कराय नम:" इस सूर्य मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। 

सूर्य देव के कमजोर होने से बिगड़ जाते हैं बनते काम, रविवार के दिन अचूक उपाय करने से दूर होगी समस्या। कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने पर जातक को समस्याओं का सामना करना पड़त है। जबकि सूर्य मजबूत होने पर सुख,संपत्ति और धन व यश की प्राप्ति होती है। सूर्य देव के कमजोर होने से 

घी का दीपक जलाएं

हिंदू धर्म में दीपक जलाने का बहुत ही अधिक महत्व होता है। सुबह शाम पूजा के समय मंदिर में दीपक जलाया जाता है। आपको सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए घर के बाहर दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है साथ ही मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से धन की भी कमी दूर होती है।

Advertisment

सप्ताह में रविवार का दिन दान करने के श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। आपको रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से काम में आ रही अड़चन भी दूर होती है।

चंदन का तिलक लगाएं

रविवार के दिन घर से बाहर जाते समय चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आपके सभी काम पूरे होते हैं. रविवार को लाल कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है।  hindu god | hindu guru | hinduism | hindu | Surya Dev Upay | Sunday Remedies 

hindu god hindu guru hinduism hindu Surya Dev Upay Sunday Remedies
Advertisment
Advertisment