Advertisment

MP Board का बदला पैटर्न, 10वीं और 12वीं में इतने अंक के होंगे पेपर

(MPBSE) माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अब 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं, 12वीं का नॉन प्रैक्टिकल विषयों का 80 अंक का होगा।

author-image
Manish Tilokani
MP Board

MP Board Exam Pattern Change Photograph: (Google )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भोपाल, वाईबीएन नेटवर्क। 

(MPBSE) माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में डेढ़ महीने का समय शेष रह गया है। ऐसे में माशिमं ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई है। प्रत्येक विषय के प्रश्नों का पैटर्न और अंक योजना को अपलोड कर दिया गया है। अब 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं, 12वीं का नॉन प्रैक्टिकल विषयों का 80 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा। वहीं, प्रायोगिक विषयों का पेपर 70 अंक का होगा और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा।

लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या ज्यादा 

इस बार दोनों कक्षाओं 10वीं व 12वीं में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले दो अंकों वाले लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। इसके अलावा ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न 30 अंक के होंगे। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित होने जा रहीं हैं। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी भी करवाई जा रही है। 

लग रहीं है एक्स्ट्रा क्लास

स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा के दिन भी कक्षाएं लगाकर सवाल हल कराए जाएंगे। प्रदेश में कोर्स पूरा करवाने के लिए बच्चों की एक्सट्रा क्लासें लगाई जा रही हैं। राजधानी के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाईं जा रही हैं। सीएम राइज स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित कर उनकी जिम्मेदारी शिक्षकों को अलग से दी गई है। सभी स्कूलों में वार्डन शिक्षक को पांच विद्यार्थियों की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों कक्षाओं में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित किया गया है, उनकी विशेष तैयारी कराई जा रही है।

एक ही स्कूल से गायब मिले 18 टीचर

इस बीच, प्रदेश में लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। राजगढ़ से खबर है कि स्कूल में निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने शासकीय बालक उमावि करेड़ी के 18 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में 3 दिवस के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Education News: पढ़ेगा तो बढ़ेगा देश लेकिन कैसे, 37 लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ा स्कूल, 16 लाख लड़कियां भी पढ़ाई से वंचित

लखनऊ के उन्नाव में बनेगी भारत की पहली AI यूनिवर्सिटी

Advertisment
Advertisment