Advertisment

Actor Jackie Shroff ने हेतल दवे की बायोपिक 'सूमो दीदी' को दिया अपना समर्थन

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भारत की पहली महिला 'सूमो दीदी' को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा हेतल दवे को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी महिला पहलवान का दर्जा दिया गया है।

author-image
YBN News
JackieShroff

JackieShroff Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, आईएएनएस। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भारत की पहली महिला 'सूमो दीदी' को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कहा हेतल दवे को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी महिला पहलवान का दर्जा दिया गया है।

'सूमो दीदी' को अपना समर्थन

अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए एक नोट लिखा, जिसमें सभी से 'सूमो दीदी' को अपना समर्थन देने का आग्रह किया गया। उनकी पोस्ट पर लिखा था,"क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक सूमो पहलवान हैं। वह दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला सूमो पहलवानों में आती हैं और दुनिया में 5वें स्थान पर हैं, लेकिन वह भारत में नहीं जानी जाती हैं। उनके नाम 'सूमो दीदी' पर एक बायोपिक बनी है। उसका समर्थन करें ताकि दुनिया उन्हें अच्छे से जान सकें, "है सारे जहां पे भारी, मेरे भारत की बेटी।"

लोकप्रिय महिला सूमो पहलवान

जयंत रोहतगी के निर्देशन में बनी "सूमो दीदी" भी उनके निर्देशन की पहली फिल्म है। फिल्म में अभिनेत्री श्रीयम भगनानी ने हेतल दवे की भूमिका निभाई है, इस बायोग्राफिकल ड्रामा में चैतन्य शर्मा, अनुभा फतेहपुरा, नितेश पांडे और राघव धीर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि अब यह प्रतिष्ठित 'बेस्ट ऑफ फेस्ट' सूची में शामिल होने वाली दुनिया भर की शीर्ष-30 फिल्मों में से एक है।

दुनिया भर की शीर्ष-30 फिल्मों में से एक

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'सूमो दीदी' का निर्माण ज्योति देशपांडे, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रोडक्शन हाउस फ्रेशलाइम फिल्म्स और एमए एंड टीएच एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इसका निर्देशन जयंत रोहतगी ने किया है और इसे निखिल सचान ने लिखा है।

Advertisment

फिल्म भारतीय एथलीट पर आधारित एक अनूठी कहानी और विश्व स्तरीय निर्माण इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। 'सूमो दीदी' ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अच्छी तरह से तैयार की गई फिल्म अलग दिखने और अपने दर्शकों को ढूंढने की क्षमता रखती है।

Advertisment
Advertisment