Advertisment

एक्ट्रेस Malaika Arora ने अपनी मॉम्सी' को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां को उनके खास दिन जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। शेयर किए गए पोस्ट के साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी दिया।

author-image
YBN News
Malaika Arora

Malaika Arora Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, आईएएनएस। 

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपनी मां को उनके खास दिन जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। शेयर किए गए पोस्ट के साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी दिया। इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेत्री-डांसर ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी मॉम्सी। लव यू जॉयस आरोड़ा।"

The Ba***ds of Bollywood: आर्यन खान की वेबसीरीज का टीजर हुआ रिलीज, किंग खान ने कही 'दिल को छूने' वाली बात

मां जॉयस को गले लगाती नजर आईं

पहली तस्वीर में मलाइका मां जॉयस को गले लगाती नजर आ रही हैं और उनकी बगल में बहन अमृता अरोड़ा खड़ी हैं। दूसरी में मां सेल्फी लेती नजर आईं। तीसरी तस्वीर में मलाइका, उनकी मां, अमृता और करीना कपूर खान समेत अन्य लोग एक साथ पोज देते हुए दिखे।

यह भी पढ़ें  एक्ट्रेस Nia Sharma ने खास अंदाज में मनाया मां का बर्थडे, मां-बेटी की ग्लैमरस जोड़ी ने मचाई धूम

अमृता अरोड़ा ने भी मां को दी बधाई

Advertisment

अमृता अरोड़ा ने भी अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मां और मलाइका के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, "हैप्पी बर्थडे माई लवली मॉमी! हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपको शुभकामनाएं।" मलाइका की मां का पूरा नाम जॉयस पॉलीकार्प है, जो मलयाली-ईसाई मूल की हैं। जॉयस ने दो शादियां की थीं। पहले पति से उनकी दो बेटियां मलाइका और अमृता हैं। पति-पत्नी जब अलग हुए तो मलाइका 11 साल की थीं।

यह भी पढ़ें: मां से खाना बनाना सीख रही हैं Alia Bhatt, शेयर किया मजेदार वीडियो  

चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात

मलाइका अपने बचपन की चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में मलाइका ने अपने बचपन को अद्भुत और कठिन दोनों बताया था। उन्होंने बताया था, "यह आसान नहीं था, लेकिन कठिन समय आपको काफी कुछ सिखाता है और सबक भी देता है। मेरे माता-पिता के अलग होने से मुझे अपनी मां को एक नए और अनोखे तरीके से देखने का मौका मिला।"

डांस के लिए खास तौर पर मशहूर

Advertisment

मलाइका अरोड़ा कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वह ‘दबंग’, ‘हाउसफुल 2’ जैसी फिल्मों में किए गए डांस के लिए खास तौर पर मशहूर हैं। उनके कुछ सबसे लोकप्रिय गानों में ‘छैया छैया’, ‘मुन्नी बदनाम’, ‘अनारकली डिस्को चली’ और ‘होंठ रसीले’ भी शामिल हैं।

Advertisment
Advertisment