/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/16/filmjatadhara-2025-10-16-15-33-16.jpg)
filmJatadhara Photograph: (ians)
मुंबई। नई फिल्म 'जटाधरा'का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिल्म में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में हैं और इसका संगीत तथा सिनेमेटोग्राफी दर्शकों को लुभाने का दावा करती है। फिल्म की कहानी रहस्य और भावनाओं से भरपूर बताई जा रही है। मेकर्स ने घोषणा की है कि 'जटाधरा' सिनेमाघरों में 7 नवंबर को दस्तक देगी, और पहले दिन से ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर फिल्म का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है, जबकि जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा इसके निर्माता हैं।
हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज की घोषणा की। यह सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
फिल्म के कुछ गाने रिलीज
मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के कुछ गाने रिलीज कर दिए हैं, जिनमें पल्लो लटके और धन पिसाचिनी शामिल हैं। मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र और शक्तिशाली अवतार नजर आ रहा है। वहीं, सुधीर बाबू त्रिशूल थामे कमर पर हाथ रखकर दमदार अंदाज में खड़े हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, "जटाधरा की शक्ति अब प्रकट होने वाली है। इस दिव्य अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। ट्रेलर कल रिलीज होगा। 'जटाधरा' 7 नवंबर से सिनेमाघरों में।"
मालूम हो कि फिल्म 'जटाधरा' में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है, जबकि जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा इसके निर्माता हैं।
'जटाधरा' एक रहस्यमयी और रोमांचक कहानी
'जटाधरा' एक रहस्यमयी और रोमांचक कहानी का वादा करती है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म की कहानी और किरदारों की झलक सामने आएगी, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने मिलकर किया है। अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि दिव्या विजय क्रिएटिव प्रोड्यूसर और भाविनी गोस्वामी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का शानदार साउंडट्रैक जी म्यूजिक कंपनी ने प्रस्तुत किया है।
(इनपुट-आईएएनएस)