Advertisment

Akshara Singh का ‘महाकुंभ में डुबकी लगाओ’ गाना इंटरनेट पर वायरल, फैंस हुए भावुक

एक्ट्रस और सिंगर अक्षरा सिंह का एक नया गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचाते नजर आ रहा है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने महाकुंभ पर्व पर गाना गाया है, जो लोगों को काफी इमोशनल कर रहा है।

author-image
Ojaswi Tripathi
akshara

akshara Photograph: (instagram)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन न्यूज

Advertisment

 भोजुपरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। अक्षरा की एक्टिंग जितनी जानदार है, उतनी ही तारीफ उनके गानों की भी होती हैं। बता दें, एक्ट्रस और सिंगर का एक नया गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचाते नजर आ रहा है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

 अक्षरा के गाने पर फैंस ने बरसाया प्यार

 एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने महाकुंभ पर्व पर गाना गाया है, जो लोगों को काफी इमोशनल कर रहा है। अक्षरा के इस गाने का नाम महाकुंभ में डुबकी लगाओ है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। वहीं, महाकुंभ के इस गाने की वीडियो उन्होंने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 जनवरी को अपलोड किया है, जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: MahaKumbh में स्टार्स का चला जादू, शंकर महादेवन ने बिखेरे जलवे तो मैथिली के गानों पर लोगों ने लगाए ठुमके

वीडियो में खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने अपने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि-चलें डुबकी लगाने??’ इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने इस गाने में ऑरेंज कलर के लहंगे के साथ मैचिंग ज्वैलरी पहनी है। वहीं माइक के आगे वो गाना गाती दिख रही हैं,, जिसके साथ महाकुंभ के कुछ विजुअल्स भी दिखाए जा रहे हैं।

Advertisment

 सोशल मीडिया पर अक्षरा ने काटा बवाल

 फैंस को अक्षरा का ये वीडियो काफी ज्यादा पंसद आ रहा है। इतना ही नहीं, लोग इस वीडियो पर लाइक, कमेंट और शेयर करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- देवी जी। वहीं, दूसरे ने कहा- बवाल। बता दें, अक्षरा सिंह के सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इसके साथ ही एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों के लिए फोटोज, वीडियोज शेयर कर बवाल काटती देखी जाती हैं।

Advertisment
Advertisment
Advertisment