नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हमेशा ही अपनी अदाओं के चलते सोशल मीडिया पर तहलका मचाती नजर आती हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट इतनी कातिलाना होती हैं कि हर कोई उसपर अपना दिल हार बैठता है। वहीं, अक्षरा सिंह ने एक बार फिर इंटरनेट का तापमान बढ़ाती नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस पानी-पानी हो रहे हैं।
अक्षरा की वीडियो ने इंटरनेट पर काटा बवाल
अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जोकि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें, एक्ट्रेस ने अपने इस लेटेस्ट वीडियो में व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने रेड शेड की लिपस्टिक कैरी की है। इनका ये लुक सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस की अदाएं इतनी कातिलाना हैं कि फैंस की नजरें उन पर से नहीं हट रही हैं। बता दें, वीडियो के बैकग्राउंड में ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ गाना चल रहा है, जो उनकी इस वीडियो पर काफी सूट कर रहा है। साथ ही अक्षरा अपनी निगाहों से लोगों को घायल कर रही हैं और अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
वीडियो पर फैंस ने जमकर बरसाया प्यार
फैंस अक्षरा की इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते देखे जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘आहिस्ता’। बता दें, अभी तक इस वीडियो पर 147,961 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स वीडियो पर धड़ाड़ कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर मे कमेंट कर लिखा- ‘ब्यूटिफुल’तो वहीं दूसरे ने लिखा- ‘नाइस ड्रेस’। यह पहली बार नहीं हैं कि अक्षरा के एक्सप्रेशन लोगों को पागल बना रहे हैं। हर बार उन्होंने अपने जलवों से फैंस के दिलों का तापमान बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें: Akshara Singh हुईं देश भक्ति में लीन, बोलीं- ‘भारत के लिए हम हैं जिंदा’