/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/18/amrapalinirahua-2025-11-18-13-40-47.jpg)
AmrapaliNirahua Photograph: (ians)
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीकी सुपरहिट जोड़ी निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे का नया भावुक विवाह गीत ‘बिटिया पराई होली’ रिलीज हो चुका है। यह गीत बेटियों के विदाई के दर्द को बेहद मार्मिक अंदाज में दर्शाता है। वीडियो में आम्रपाली दुल्हन के रूप में नजर आती हैं, जबकि निरहुआ भावनाओं से भरा पिता का किरदार निभा रहे हैं। गीत की कहानी हर उस घर की भावनाओं को छूती है जहां बेटी विदा होती है। रिलीज होते ही यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और दर्शक इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट में लिखा—“आंसू रोक नहीं पाए।”
नया भावुक विवाह गीत रिलीज
https://www.instagram.com/reel/DRJhgUyku-f/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=bzZoaGNxNmNnMDhu
मालूम हो कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की जोड़ी फैंस की पसंदीदा है। दोनों की फिल्में और गाने बहुत पसंद किए जाते हैं और अब हिट जोड़ी का विवाह स्पेशल गीत रिलीज हो गया है, जो इतनी भावनाओं से भरा है कि फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
फैंस की पसंदीदा जोड़ी
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया विवाह गीत 'बिटिया पराई होली' एक्ट्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गीत में ससुराल विदा होने से पहले एक लड़की की भावनाओं को दिखाया गया है कि कैसे अपने माता-पिता का प्यार-दुलार छोड़कर लड़की अपने पिया के घर जाने को मजबूर हो जाती है। गीत में आम्रपाली अपने माता-पिता से पूछती भी हैं कि आखिर लड़कियों को पराया क्यों किया जाता है और उनका असली घर कौन सा होता है। गीत के लिरिक्स इतने मार्मिक हैं कि सुनने के बाद दिल का पिघलना तय है।
'बिटिया पराई होली'
#Video - बिटिया पराई होली | Dinesh Lal Yadav | #Aamrapali Dubey | Bitiya Parai Holi | Indu Sonali
आम्रपाली दुबे ने गीत के रिलीज की जानकारी देते हुए लिखा, "गाना आ चुका है, आम्रपाली दुबे आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कृपया देखें और अपना प्यार दें।" फैंस को विवाह गीत बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "बहुत ही सुंदर सॉन्ग है। आप ऐसे ही गाने लाते रहें और आप दोनों की जोड़ी भी एक साथ कमाल लगती है।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "सुपर डुपर गाना है, एक लड़की और उसके परिवार वालों के लिए बहुत इमोशनल गाना बनाया है।"
'बिटिया पराई होली' के लिरिक्स विकास चौहान ने लिखे हैं और गीत को अपनी आवाज इंदु सोनाली ने दी है। गीत को आज सुबह ही रिलीज किया गया है और अभी से गीत को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।इससे पहले आम्रपाली दुबे ने खुद फैंस को अपनी नई फिल्म 'पियरी' की जानकारी दी थी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में शुरू की है। फिल्म को डायरेक्ट इश्तियाक शेख बंटी कर रहे हैं। 'पियरी' से आम्रपाली का सिंपल और सोबर लुक भी रिवील हो चुका है। फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, आम्रपाली 'टीवी वाली बीवी' और 'चीख' में दिखने वाली हैं। फिल्म 'चीख' में एक्ट्रेस निरहुआ के साथ दिखेंगी, जिसमें वे एक पुलिस अफसर का रोल प्ले कर रहे हैं।
(इनपुट-आईएएनएस)
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us