/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/29/meezaanjavedjaffrey-2025-10-29-18-04-13.jpg)
MeezaanJavedJaffrey Photograph: (IANS)
मुंबई। बॉलीवुड में पिता-पुत्र की जोड़ियों ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। अब जावेद जाफरी और मीजान की जोड़ी भी उसी राह पर चल रही है। लेकिन इससे पहले अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने ‘बंटी और बबली’ जैसी फिल्मों में धमाल मचाया था। ऋषि और रणबीर कपूर की जोड़ी ‘बेशरम’ में नजर आई, वहीं सुनील और अहान शेट्टी ने अपने-अपने दौर में एक्शन से पहचान बनाई। धर्मेंद्र और सनी देओल ने ‘अपने’ और ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्मों में बाप-बेटे के रिश्ते को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा। अब मीजान और जावेद जाफरी से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।
जानकारी हो कि अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत के साथ आर. माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, और इशिता दत्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। खास बात ये है कि मीजान जाफरी, जावेद जाफरी के बेटे हैं। यह पहली बार नहीं है कि फिल्म में पिता और बेटे की जोड़ी दिखेगी, बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में आ चुकी हैं, जिनमें पिता-बेटे साथ काम कर चुके हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन:
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन फिल्म बंटी और बबली में साथ नजर आ चुके हैं, जिन्हें देख फैंस ने काफी पसंद भी किया है। इसके अलावा दोनों ने 'सरकार', और 'पा' में भी साथ काम किया है।
शशि कपूर और कुणाल कपूर:
दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के बेटों कुणाल कपूर और करण कपूर को बहुत कम ही लोग जानते होंगे। अभिनेता शशि कपूर बेटे कुणाल के साथ फिल्म 'जुनून' (1978) में और '36 चौरंगी लेन' (1981) में करण के साथ में नजर आए थे।
देवानंद-सुनील आनंद:
दिग्गज अभिनेता देवानंद बेटे सुनील आनंद के साथ फिल्म 'आनंद ही आनंद' में साथ में नजर आए थे। फिल्म को अभिनेता ने खुद निर्देशित और प्रोड्यूस किया था।
सुनील दत्त और संजय दत्त:
अभिनेता सुनील दत्त ने बेटे संजय के साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है। इसी के साथ अभिनेता ने संजय दत्त को फिल्म 'रॉकी' से लॉन्च भी किया था। इस फिल्म में सुनील ने संजय दत्त के पिता का रोल निभाया था।
फिरोज खान और फरदीन खान:
दिग्गज अभिनेता फिरोज खान, बेटे फरदीन के साथ 'एक खिलाड़ी एक हसीना' में साथ में नजर आ चुके हैं। हालांकि दोनों के किरदार आपस में मेल नहीं खाते थे।
पंकज कपूर और शाहिद कपूर:
अभिनेता शाहिद कपूर अपने पिता संग फिल्म 'जर्सी' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में शाहिद एक सफल क्रिकेटर की कहानी है। इससे पहले दोनों फिल्म 'शानदार' में भी नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।
(इनपुट-आईएएनएस)
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us