/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/08/arvindakelashweta-2025-10-08-12-56-58.jpg)
ArvindAkelaShweta Photograph: (IANS)
मुंबई।भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘कमरिया के हड्डी’ रिलीज हो गया है। इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री श्वेता मेहरा नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में धमाकेदार डांस मूव्स और रोमांटिक लहजे का तड़का लगाया गया है। कल्लू की दमदार आवाज और श्वेता की शानदार अदाकारी ने वीडियो को खास बना दिया है। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूट्यूब पर लाखों व्यूज़ हासिल कर चुका है। प्रशंसक इसे बार-बार सुन रहे हैं।
नया गाना 'कमरिया के हड्डी'
मालूम हो कि भोजपुरी अभिनेताऔर गायक अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'कमरिया के हड्डी' बुधवार को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर विकास यादव ने इस गाने को कंपोज किया है। गाने की कोरियोग्राफी विष्णु कुमार ने की है, जिन्होंने डांस मूव्स को शानदार बनाया है। यह गाना आईवी भोजपुरी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है।
आईवी भोजपुरी म्यूजिक
जानकारी हो कि आईवी भोजपुरी म्यूजिक ने मंगलवार को इस गाने का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। टीजर रिलीज कर उन्होंने लिखा था, "तैयार रहिए कमरिया हिलाने के लिए। 'कमरिया के हड्डी' आ रहल बा कल।"गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ अभिनेत्री श्वेता मेहरा की जोड़ी धमाल मचाती नजर आ रही है। दोनों ने गाने की धुन पर शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।
वहीं, इस टीजर ने रिलीज से पहले ही फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया था। गाने का वीडियो भी काफी आकर्षक और जीवंत है।'कमरिया के हड्डी' में अरविंद और श्वेता की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। गाने के बोल और संगीत भोजपुरी म्यूजिक की खास शैली को दर्शाते हैं, जो पारंपरिक और आधुनिक तत्वों का मिश्रण है।
यूट्यूब पर रिलीज
मालूम हो कि आईवी भोजपुरी म्यूजिक ने इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया है, जहां इसे कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी म्यूजिक के शौकीनों के लिए यह गाना एक शानदार तोहफा है।अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। उनके गाने और फिल्में दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस गाने के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने गाने की तारीफ करते हुए इसे एक परफेक्ट डांस नंबर बताया है।
(इनपुट-आईएएनएस)