Advertisment

Bhojpuri music: छठ पूजा से पहले 'नइहर के छठिया' गीत रिलीज, गाने की आवाज ने श्रोताओं का मन मोहा

जैसे-जैसे छठ का पावन पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भोजपुरी संगीत की दुनिया में छठ के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नया गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज हुआ है।

author-image
YBN News
ChhathPujageet

ChhathPujageet Photograph: (ians)

मुंबई। छठ पर्व से पहले भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक खास भक्ति गीत रिलीज हुआ है। नया गाना 'नइहर के छठिया' ब्यूटी पांडे की मधुर आवाज में प्रस्तुत किया गया है, जिसने श्रोताओं का दिल जीत लिया है। गीत में छठ पूजा की परंपराओं और भक्ति भाव को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर गाने को काफी सराहा जा रहा है। इसे सुनकर लोग अपने घर और परिवार के लिए छठ के पर्व की तैयारी में और भी उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

भोजपुरी संगीत की दुनिया

मालूम हो कि जैसे-जैसेछठ का पावन पर्वनजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भोजपुरी संगीत की दुनिया में छठ के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नया गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज हुआ है। सूर्यदेव की आराधना से जुड़े इस महान उत्सव की तैयारी में लाखों श्रोता डूबे हैं, तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर नया भक्ति गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज किया गया है।

इस भक्ति गीत को गायिका ब्यूटी पांडे ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। बोल अखिलेश कश्यप और अनिल भारती ने दिए हैं। अनुराग राजा ने संगीत दिया है। वहीं, कंपोजर आदर्श सिंह ने गीत के हर स्वर को छठ के पर्व-भाव से जोड़ा है।
 यह गीत न केवल छठ पूजा के गहन महत्व को उकेरता है, बल्कि पारिवारिक बंधनों की मिठास को भी रेशमी धागों से बुनता है। 

Advertisment

गीत की कहानी

यूट्यूब चैनल 'स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के बैनर तले रिलीज गीत को काफी पसंद किया जा रहा है और लाखों व्यूज बटोर चुका है।

गीत की कहानी ही इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। इसमें एक पत्नी अपने पति को छठ पूजा के महत्व के बारे में बताती है। 'नइहर के छठिया' शीर्षक से ही साफ झलकता है कि यह गीत महिला के ननिहाल से जुड़े भावों को छठ की भक्ति से पिरोता है। पत्नी कहती है कि छठी मैया की कृपा से जीवन के हर संकट का हल निकल आता है, चाहे वह पारिवारिक कलह हो या सुख-समृद्धि की कामना।

सुख-समृद्धि की कामना

जानकारी हो कि प्रशंसकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, "यह गीत छठ की याद दिला गया, जैसे नइहर की मिट्टी की सोंधी खुशबू।" नदी किनारे अर्घ्य अर्पित करती महिलाएं और ठंडी सुबह की ओस में डूबे डोरी, गीत में दिखाए गए ये सीन दिल छू लेते हैं।

Advertisment

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment