/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/18/chhathpuja-2025-10-18-14-39-11.jpg)
chhathpuja Photograph: (ians)
मुंबई। छठ पर्व के मौके पर भोजपुरी संगीत जगत में एक नया गीत ‘छठीया करेला जाईब नईहर’ रिलीज हुआ है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। गीत में छठी मईया की पूजा, आस्था और पारिवारिक भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है। इसे मधुर आवाज में गाया है लोकप्रिय सिंगर नेहा राज ने, जबकि संगीत दिया है छोटे बाबा ने। वीडियो में पारंपरिक वेशभूषा और घाट का दृश्य इसे और आकर्षक बनाते हैं। दर्शक इस भक्ति गीत को खूब पसंद कर रहे हैं और छठ की भावना से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।
छठ की भावना
'छठीया करेला जाईब नईहर'
छठ का पावन पर्व आते ही उत्साह और भक्ति का माहौल छा गया है। इसी कड़ी में, भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक अंकुश राजा ने अपने प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। शनिवार को उन्होंने नया छठ गीत 'छठीया करेला जाईब नईहर' रिलीज कर दिया है।
भक्ति का अनूठा संगम
मालूम हो कि अंकुश राजा ने इस गाने का एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "गाना 'छठीया करेला जाईब नईहर' रिलीज हो गया है।"गाने को अंकुश ने अपने यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज किया है, जो छठ पर्व की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता है।उनके इस पोस्ट को प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है। गाने में छठ पूजा की झलक साफ दिखती है, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
भक्ति और भोजपुरी संस्कृति
इस गाने को अंकुश राजा और सृष्टि भारती ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज में गाया है। गाने के बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं, जो छठ पर्व की महिमा और नईहर की भावनाओं को सहजता से व्यक्त करते हैं। वहीं, संगीत विक्की वोक्स ने दिया है, जिन्होंने भक्ति और भोजपुरी संस्कृति को आधुनिक धुनों के साथ पिरोया है।
गाने के वीडियो में छठ पूजा के दृश्यों को खूबसूरती से चित्रित किया गया है, जिसमें व्रत की तैयारियां, घाट की सजावट और भक्ति का उत्साह देखने को मिलता है। साथ ही, अंकुश राजा को स्टूडियो में गाते हुए दिखाया गया है।प्रशंसक इसे खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसके बोल और संगीत की तारीफ भी कर रहे हैं।
करियर की शुरुआत
गायक अंकुश की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड सिंगर साल 2009 में पहला गाना 'नमन बा नव दुर्गा' से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। सिंगिंग के बाद उन्होंने फिल्म 'मैं तेरा आशिक' से अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा था।अंकुश अपने भाइयों के साथ काफी लोकप्रिय रहते हैं। उन्होंने 'पकड़ुआ बियाह' और 'ऐहा ससुरारी जीजा जी' जैसे कई हिट गाने दिए हैं।
(इनपुट-आईएएनएस)