Advertisment

Bigg Boss 19: कंटेस्टेंट के बीच तकरार, कुनिका सदानंद को कहा दो पैसे की फ्लॉप एक्ट्रेस

रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-19’ के लेटेस्ट एपिसोड में वाकई विवाद बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक, कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने वेटरन एक्ट्रेस कुनिका सदानंद को ‘दो पैसे की फ्लॉप एक्ट्रेस’ कह दिया। सोशल मीडिया पर फरहाना की जमकर आलोचना होने लगी।

author-image
YBN News
BIGBOSS19

BIGBOSS19 Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-19’ के लेटेस्ट एपिसोड में वाकई विवाद बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक, कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने वेटरन एक्ट्रेस कुनिका सदानंद को ‘दो पैसे की फ्लॉप एक्ट्रेस’ कह दिया। इस बयान के बाद माहौल गरम हो गया और सोशल मीडिया पर फरहाना की जमकर आलोचना होने लगी।

शो की गरिमा

वहीं, फैंस का कहना है कि इस तरह की भाषा न केवल शो की गरिमा गिराती है, बल्कि इंडस्ट्री में लंबे समय से योगदान देने वाले कलाकारों का भी अपमान है। हालांकि कुछ दर्शकों ने फरहाना के इस बयान को शो की पब्लिसिटी स्टंट बताकर नजरअंदाज करने की सलाह दी है।

कंटेस्टेंट के बीच टकरार

मालूम हो कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स पर प्रतिदिन प्रसारित हो रहा है। शो में रोजाना कंटेस्टेंट के बीच टकरार देखने को मिलती है। कंटेस्टेंट एक - दूसरे के बारे में कुछ भी अनाप-सनाप बोल जाते हैं। ऐसा ही इसबार के एपिसोड में देखने को मिला। 

किसी जंग से कम नहीं

दरअसल, बिग बॉस के घर में जीशान कादरी और दूसरे कंटेस्टेंट मिलकर नीलम गिरी के साथ बहस कर रहे थे। इसमें फरहाना भी कूद पड़ीं। इसके बाद जो हुआ वो किसी जंग से कम नहीं था। नीलम उन पर चिल्लाईं और कुनिका भी इसका हिस्सा बन गईं। दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी फरहाना का ये कमेंट पसंद नहीं आया।

Advertisment

कुनिका सदानंद ने फरहाना को सोच समझकर बोलने की हिदायत दी। उन्होंने बड़ी होने के नाते उन्हें डांटा भी। मगर फरहाना कुछ अलग ही मूड में थीं। उन्होंने कुनिका को भी खरी-खरी सुना दी। फरहाना कुनिका को भला-बुरा कहने लगी।

जियो हॉटस्टार पर रोज प्रसारित

बातों-बातों में फरहाना ने कुनिका को 'फ्लॉप एक्ट्रेस' तक कह दिया। इसके बाद यह भी कहा कि उनके बच्चों को कुनिका को देखकर शर्म आ रही होगी कि वो नेशनल टीवी पर कैसा बर्ताव कर रही हैं। बिग बॉस के घर में ही नहीं, फरहाना के ऐसे बर्ताव की हर तरफ आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग फरहाना भट्ट के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं।

‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर रोज प्रसारित हो रहा है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसे रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment