/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/04/celeryseeds-2025-10-04-12-15-19.jpg)
Celeryseeds Photograph: (IANS)
नई दिल्ली। अजवाइन न केवल रसोई की सुगंध बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके बीजों में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है। अजवाइन हृदय स्वास्थ्य के लिए भी वरदान मानी जाती है, क्योंकि यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल की धड़कनें सामान्य रखती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं। रोजाना गुनगुने पानी के साथ थोड़ी अजवाइन का सेवन शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम
हमारे आस-पास मौजूद छोटी-छोटी प्राकृतिक चीजें हमारे लिए कितनी फायदेमंद हो सकती हैं। अजवाइन भी ऐसी ही एक छोटी सी चीज है, जिसे हम खाना बनाने में मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है।
अजवाइन फायदेमंद साबित
अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, अजवाइन के छोटे-छोटे बीजों में कुछ खास पदार्थ होते हैं, जैसे थाइमोल और कार्वाक्रॉल। ये हमारे दिल को मजबूत और ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने में मदद करते हैं। ब्लड प्रेशर से खून हमारे शरीर के अंगों तक पहुंचता है। अगर ये प्रेशर ज्यादा या कम हो जाए, तो सेहत खराब हो सकती है। अजवाइन ब्लड प्रेशर के लिए बहुत अच्छी होती है, क्योंकि यह दिल की मांसपेशियों को आराम देती है और खून का दबाव सही रखने में मदद करती है। ऐसे में जो लोग हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी से परेशान हैं, उनके लिए अजवाइन फायदेमंद साबित हो सकती है।
बीमारी का खतरा कम
अजवाइन हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक तरह की चिकनाई होती है, जो ज्यादा बढ़ने से दिल को नुकसान पहुंचा सकती है। अजवाइन इसे संतुलित रखने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है और वजन भी नियंत्रण में रहता है।
अजवाइन से शरीर की इम्यूनिटी
इसके अलावा, अजवाइन से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। यह शरीर को ठंड, जुकाम और कई बीमारियों से बचाती है। साथ ही, इसका तेल मांसपेशियों के दर्द और सर्दी-जुकाम में भी आराम देता है। अजवाइन पेट में गैस, कब्ज या दर्द की समस्या से राहत दिलाती है। यह पेट में होने वाली जलन को कम करती है, जिससे खाना सही तरीके से पचता है और पेट हल्का रहता है। साथ ही अजवाइन पेट की मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे पेट की ऐंठन या दर्द की शिकायत दूर होती है।
(इनपुट-आईएएनएस)
Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गति