Advertisment

FWICE warns Diljit Dosanjh: ‘सरदारजी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की कास्टिंग पर बवाल

FWICE ने फिल्म ‘सरदारजी 3’ में पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर की कास्टिंग पर नाराजगी जताई। फिल्म भारत में रिलीज़ नहीं होगी, विदेश में रिलीज हुई तो दिलजीत दोसांझ पर आजीवन बैन की चेतावनी।

author-image
Dhiraj Dhillon
sardar ji 3

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
मुंबई/ नई दिल्ली वाईबीएन डेस्क। | Film controversy: अभिनेता और गायक Diljit Dosanjh की आगामी फिल्म ‘सरदारजी 3’ विवादों में घिर गई है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर भारत की फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष संस्था FWICE (Federation of Western India Cine Employees) ने कड़ा ऐतराज जताया है। FWICE के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने इस फैसले को राष्ट्रविरोधी करार देते हुए कहा- अगर यह फिल्म विदेशों में भी रिलीज की जाती है तो दिलजीत दोसांझ और निर्माताओं को हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। यह राष्ट्रद्रोह जैसा कृत्य होगा!”
Advertisment

FWICE President B.N. Tiwari

भारत में नहीं होगी फिल्म रिलीज

Advertisment
FWICE के विरोध के चलते ‘सरदारजी 3’ अब भारत में रिलीज नहीं होगी। संस्था का कहना है कि भारतीय सेना के बलिदान को देखते हुए पाकिस्तानी कलाकारों को किसी भी रूप में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जगह नहीं मिलनी चाहिए। FWICE की चेतावनी ने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर यह संदेश दे दिया है कि पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना देशहित के खिलाफ माना जाएगा। अब देखना यह होगा कि दिलजीत दोसांझ और फिल्म के निर्माता इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

क्या है विवाद की जड़?

  • दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदारजी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को मुख्य भूमिका में लिया गया है।
  • सोशल मीडिया पर जैसे ही यह जानकारी सामने आई, लोगों ने विरोध और बहिष्कार की मांग शुरू कर दी।
  • FWICE ने इसे देश की सुरक्षा और सम्मान के खिलाफ बताते हुए फिल्म को विदेशों में भी न दिखाने की चेतावनी दी है।
Advertisment

 

sardar ji-3
Photograph: (Google)

FWICE की स्पष्ट चेतावनी

Advertisment
कोई भी फिल्म निर्माता या अभिनेता जो पाकिस्तानी कलाकारों को काम देता है, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये हमारी इंडस्ट्री के नियमों और देश के सम्मान के खिलाफ है।” FWICE के इस सख्त रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में ‘सरदारजी 3’ और दिलजीत दोसांझ को कई प्लेटफॉर्म्स पर मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। 
film controversy FILM
Advertisment
Advertisment