नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस की अदाओं के फैंस इस समय भी उतने ही दीवाने हैं, जितना की पहले की दशक में हुआ करते थें। प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘दिल से’ फिल्म से शुरूआत की थी और लोगों को ये फिल्म काफी अच्छी भी लगी थी। साथ ही इसका गाना ‘जिया जले जान जले’ सभी को काफी पसंद आया था। लेकिन अब एक्ट्रेस की पॉपुलेरिटी किसी और को मिलती देखी जा रही हैं।
पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस ने लूटी लाइमलाइट
बता दें, प्रीति जिंटा के फैंस उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके डिंपल पर मरते हैं। एक्ट्रेस जब भी हंसती हैं तो उनके गालों के डिंपल हर किसी का मन मोह लेते हैं। वहीं, अब सुर्खियों में पाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर आते नजर आ रही हैं। हानिया के फैंस उन्हें डिंपल क्वीन कहते नजर आते हैं। साथ ही उन्हें प्रीति जिंटा का हमशक्ल भी कहा जाता है। बता दें, प्रीति जिंटा और हानिया आमिर में काफी तरह की समानता देखी जाती हैं। मेकअप हो या डिंपल दोनों के फेस से लेकर काफी चीजें कॉमन नजर आती हैं और दोनों के फीचर्स भी मेल खाते हैं।
27 की उम्र में कमाया नाम
हनिया आमिर का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भारत में भी काफी ज्यादा है। हनिया के पाकिस्तानी ड्रामा को इंडिया में भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना की उनके देश में। एक्ट्रेस का तितली, हमसफरदिल रुबामुझे प्यार हुआ जैसे कई सारे पॉपुलर शोज हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर हानिया आमिर काफी लाइमलाइट बटोरती नजर आती हैं और पोस्ट शेयर कर लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। हानिया की उम्र 27 साल है। वह इतनी कम उम्र में ही काफी काम कर चुकी हैं। 2016 में उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी जनान के लिए ऑडिशन दिया था और तब से वे पाकिस्तान की सबसे फेवरेट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Oscar 2025: प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को मिली ऑस्कर में जगह, जबरदस्त है कहानी