Advertisment

फिल्म इंडस्ट्री से टीवी तक: रावण बने सितारों की चमक और लुक्स पर हुई ट्रोलिंग

मायण के सबसे चर्चित और विवादित पात्रों में से एक है रावण। समय-समय पर इस किरदार को बड़े पर्दे से लेकर टीवी तक अलग-अलग रूपों में दिखाया गया है। कई सितारों ने अपने अंदाज में रावण का अभिनय कर दर्शकों का ध्यान खींचा

author-image
YBN News
Raavan

Raavan Photograph: (IANS)

नई दिल्ली। रामायण के सबसे चर्चित और विवादित पात्रों में से एक है रावण। समय-समय पर इस किरदार को बड़े पर्दे से लेकर टीवी तक अलग-अलग रूपों में दिखाया गया है। कई सितारों ने अपने अंदाज में रावण का अभिनय कर दर्शकों का ध्यान खींचा, वहीं कुछ कलाकार अपने लुक्स और मेकअप की वजह से ट्रोलिंग का शिकार भी बने।

विजयादशमी के त्योहार

नवरात्रि की समाप्ति के साथ ही देशभर में विजयादशमी के त्योहार की रौनक है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर देखा जाता है। फिल्मों में अरविंद त्रिवेदी का ‘रामानंद सागर की रामायण’ वाला रावण आज भी लोगों की यादों में ताजा है। वहीं, कई टीवी शो और वेब सीरीज में रावण का मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देखने को मिला। इसके अलावा, 1976 में आई फिल्म 'बजरंग बली' में एक्टर प्रेमनाथ ने रावण का किरदार प्ले किया था। एक्टर ने रावण की बेहतरीन एक्टिंग तो की थी लेकिन उनकी डॉयलॉग डिलीवरी शानदार रही थी। इनमें से कुछ को दर्शकों ने सराहा, तो कुछ पर मीम्स और सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया गया।

बुराई पर विजय का प्रतीक

आज भी दशहरा और रामलीला के मंचों पर रावण का जलता पुतला उस बुराई पर विजय का प्रतीक है, लेकिन पर्दे पर इसके हर नए रूप को लोग अलग नज़रिए से देखते हैं। यही वजह है कि रावण का किरदार हमेशा चर्चा और विवाद दोनों में बना रहता है। दशहरा के दिन ही भगवान राम ने रावण का घमंड तोड़ते हुए उसका वध किया था। रावण एक ऐसा किरदार है जिसे फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी तक के स्टार्स ने निभाया है, कुछ किरदारों को आज भी उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए याद किया जाता है। रामानंद सागर की 'रामायण' में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का रोल प्ले किया था। उनका निभाया ये किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। इसी किरदार की वजह से वो हर घर में फेमस हो गए थे।

रावण किरदार

वहीं यद् हो कि फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के रावण किरदार को भी भूला नहीं जा सकता है। हालांकि, इस रोल के लिए सैफ अली खान को अपने लुक और अजीबोगरीब डायलॉग के लिए ट्रोल होना पड़ा था। टीवी पर कई रामायण बनी हैं। साल 2008 में आई रामायण में अखिलेंद्र मिश्रा रावण बने थे। एक्टर पहले ही अपने निगेटिव रोल के लिए फेमस थे, लेकिन टीवी की रामायण से एक्टर को अलग पहचान मिली। इसके अलावा टीवी के सीरियल 'संकट मोचन हनुमान' में आर्य बब्बर ने रावण का रोल प्ले किया। एक्टर ने रावण बनने के लिए खास तरह का लुक भी लिया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। 

Advertisment

फिल्म 'रामायण'

मालूम हो कि आगामी समय में दर्शकों को नया रावण भी दिखने वाला है। नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' आने वाली है जिसमें एक्टर यश रावण का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म 4000 करोड़ के बजट के साथ बनेगी, जो अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी भगवान राम और मां सीता का रोल प्ले करने वाले हैं। हालांकि राम के रोल के लिए एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment