Advertisment

अब कैसी है Saif Ali Khan की हालत, कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी?

डॉ. नितिन एन डांगे ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि ‘एक्टर पर हुए जानलेवा हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें अस्पताल लाया गया, तो उनके शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था।

author-image
Ojaswi Tripathi
saif

saif Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन न्यूज

Advertisment

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ हुए हमले के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। बता दें, 15 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में हमलावर घुस आए थे, जिसके बाद उन्होंने नौकरानी के साथ हुई बहस के दौरान एक्टर की रीढ़ की हड्डी पर वार किया था। इसके बाद सैफ अली खान को तुरंत लीलावती अस्पताल लेकर गए, जहां एक्टर को ICU में ले जाया गया था। जहां उनकी सर्जरी हुई थी।

 खतरे से बाहर हैं सैफ अली खान

सैफ अली खान के सर्जरी के बाद लीलावती अस्पताल के सर्जन डॉ. नितिन एन डांगे ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि एक्टर पर हुए जानलेवा हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें अस्पताल लाया गया, तो उनके शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था। करीब ढाई घंटे तक उनकी सर्जरी चली, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan के घर में ऐसे घुसा था हमलावर, पुलिस ने किया दावा

डॉक्टर नितिन ने आगे बताते हुए कहा कि, हमले में चाकू का ढाई इंच लंबा शार्प टिप उनके शरीर के अंदर टूटकर रह गया था, जिससे हमने निकाला है। सर्जरी के बाद अब सैफ पूरी तरह होश में हैं और ज्यादा टेंशन लेने वाली कोई बात नहीं है। सैफ को न तो पैरालिसिस हुआ है और न ही कोई परमानेंट डैमेज हुआ है। वह पूरी तरह से सेफ हैं।

 सैफ कब जा सकते हैं अस्पताल से घर

Advertisment

सैफ अली खान के घर जाने की बात पर डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि, अगर सब कुछ ठीक रहा तो शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन उनकी हेल्थ को लेकर शुक्रवार को एक और अपडेट जारी करेंगे। फिलहाल एक्टर की सर्जरी के बाद उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है और वहीं उनकी देखभाल की जा रही है।

 कैमरे में कैद हुआ आरोपी

मुंबई पुलिस पूरी तरह से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दीक्षित गेदाम ने कहा कि यह पता चला है कि आरोपी ने उनके घर में घुसने के लिए फायर एस्केप का इस्तेमाल किया था। अब तक की जांच से पता चलता है कि यह चोरी का प्रयास था। इसमें से एक आरोपी का पता चल गया है और बाकी के बारे में पुलिस पता कर रही है। उनका कहना है कि-  हम आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद ही हम आगे की जानकारी दे पाएंगे।

Advertisment

 सैफ की मेड से भी हुई पूछताछ

 सैफ के घर में काम करने वाली एलियामा फिलिप्स उर्फ लीमा से पुलिस ने जब बातचीत की तब पता चला कि उसने रात करीब 2 बजे घुसपैठिये को देखा था। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे सैफ सतर्क हो गए। इसके बाद सैफ और हमलावर के बीच हाथापाई हुई, जिसमें सैफ बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

 

Advertisment
Advertisment