Advertisment

Operation Sindoor: बिपाशा ने शेयर की सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह की तस्वीर, बोलीं - 'जय हिंद'

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर भारतीय सेना के शौर्य को न केवल सलाम किया बल्कि उन्हें देश की रक्षा करने के लिए खास अंदाज में धन्यवाद भी दिया। भारतीय सेना का आभार जताने के लिए बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

author-image
YBN News
Bipasha

Bipasha Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई , आईएएनएस।अभिनेत्री बिपाशा बसुने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर भारतीय सेना के शौर्य को न केवल सलाम किया बल्कि उन्हें देश की रक्षा करने के लिए खास अंदाज में धन्यवाद भी दिया। 

भारतीय सेना का आभार

भारतीय सेना का आभार जताने के लिए बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया। उन्होंने थल सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स में विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “धन्यवाद भारतीय सेना, भारत माता की जय, जय हिंद।”

राघव जुयाल

इससे पहले अभिनेता राघव जुयाल ने भी सोफिया और व्योमिका की तस्वीर शेयर की थी और भारत के लिए इसे गौरवान्वित पल करार दिया। राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की एक छोटी सी क्लिप शेयर की थी।

इस क्लिप में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी प्रेस ब्रीफिंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जुयाल ने लिखा, ''जय हिंद! 'ऑपरेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग दो अलग-अलग धर्मों की दो महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने की। इन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है।''

सोनाक्षी सिन्हा

Advertisment

इससे पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के वीडियो को शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, “यह एक मजबूत और प्रभावशाली संदेश है कि एक राष्ट्र के रूप में हम कौन हैं।"

बिपाशा से पहले फिल्म जगत के अन्य सितारों ने भी भारतीय सेना को सलाम किया और इसे ‘गर्व से भर देने वाला क्षण’ बताया।

सोनाली बेंद्रे

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने सेना की सराहना करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “हमारे सशस्त्र बलों की गरिमा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वे देशवासियों के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं और ऐसा केवल अपने कर्तव्य और धरती के प्रति प्रेम के कारण होता है।”

Advertisment

बेंद्रे ने कहा, “हम उनके साहस और हमें सुरक्षित रखने के लिए सदैव आभारी हैं। वे हैं तो हम कल की चिंता किए बिना शांति से सो सकते हैं। उनका साहस हमें बहुत कुछ सिखाता है। उनका बलिदान हमें एकजुट करता है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।

Advertisment
Advertisment