Advertisment

क्या Bigg Boss-18 हुआ बायस्ड? शॉकिंग एविक्शन पर भड़के फैंस

टॉप-5 के इतने करीब आने के बाद घर के कंटेस्टेंट की सांसें थमती जा रही हैं, लेकिन इस बीच घर के एक सदस्य के एविक्शन ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या बिग बॉस-18 बायस्ड है?

author-image
Ojaswi Tripathi
bb 18

bb18 Photograph: (instagram)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

बिग बॉस 18 अब अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच गया है। जैसे-जैसे फिनाले की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे ही लोगों के दिलों की धड़कने भी बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, टॉप-5 के इतने करीब आने के बाद घर के कंटेस्टेंट की सांसें थमती जा रही हैं, लेकिन इसी बीच घर के एक सदस्य के एविक्शन ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या बिग बॉस-18 बायस्ड है?

यह भी पढ़ें: बिना शादी की मां बनेंगी Salman Khan की ये गर्लफ्रेंड, बोलीं- ‘इमोशन्स आज भी जुड़े हैं’

 शॉकिंग एविक्शन पर फैंस ने जताई नाराजगी

बता दें, इस हफ्ते घर में रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे नॉमिनेशन में थे, जिसके बाद शुक्रवार को हुए मिड वीक एविक्शन में श्रुतिका अर्जुन का सफर खत्म हो गया। इसी के बाद एक और शॉकिंग ट्विस्ट विकेंड के वार में आते देखा जा रहा है। खबरों के मुताबिक ऐसा बताया गया कि चाहत पांडे का एविक्शन हो गया है, जिसके बाद उनके फैंस में काफी नाराजगी है। इस शॉकिंग एविक्शन के बाद चाहत के फैंस बिग बॉस के मेकर्स पर बायस्ड होने के आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने #UnfairEviction का ट्रेंड शुरू कर दिया है और मेकर्स के फैसले पर काफी नाराजगी जताई है।

Advertisment

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्रेंड

चाहत पांडे की एविक्शन ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। चाहत के कई फैंस का ये मानना है कि वह टॉप-5 में पहुंचने की हकदार थीं। वहीं, बिग-बॉस 18 ट्रॉफी के इतने करीब आने के बाद चाहत का घर से बाहर जाना लोगों को कुछ खास पंसद नहीं आ रहा है। फैंस का कहना है कि मेकर्स ने उनके साथ हमेशा गलत करते हैं। इतना ही नहीं, फैंस चाहत के एविक्शन को अनफेयर बता रहे हैं। आपको बता दें, यह खबर जारी किए गए ट्वीट के मुताबिक है, अगर यह खबर सच है, तो अब टॉप 5 की रेस में करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, चुम दरांग, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह में तगड़ा कंपटीशन होने वाला है।

Advertisment
Advertisment