/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/30/rr6m3ys4ES1JL10eIY3H.jpg)
Photograph: (google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
बॉलीवुड में अपने रैप से लोगों का दिल बहलाने वाले फेमस रैपर रफ्तार की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। रफ्तार के हर मूव्स सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आते हैं। वहीं, एक बार फिर रैपर इंटरनेट पर सुर्खियों का हिस्सा बने देखे जा रहे हैं। बता दें, रफ्तार की कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि तलाक के 5 साल बाद रफ्तार एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर से रैपर के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
शादी की स्टैंडी हो रही वायरल
रफ्तार एक बार फिर चर्चा का विषय बन रहे हैं। बता दें, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसमें रैपर डांस करते देखे जा रहे हैं। यह वीडियो प्री-वेडिंग सेरेमनी की है। इसी के साथ एक स्टैंडी की फोटो भी सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें लिखा है कि “दिलिन और मनराज की शादी के जश्न में आपका स्वागत है।” इस फोटो और वीडियो के सामने आने के बाद रफ्तार के फैंस उन्हें बधाईयां देते नहीं थक रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Congratulations Raftaar, Manraj @raftaarmusic
— Author of Desi Hip Hop (@Author_of_DHH) January 29, 2025
God bless Always 🔮🕉️ 💫🧿 pic.twitter.com/iLGuUlaHl1
रफ्तार ने शेयर की स्टोरी
रफ्तार ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने हाथ जोड़ने और ईविल आई इमोजी लगाई थीं। इसके बाद उनके फैंस इस बात को सच मानने लगे हैं। लेकिन अभी तक रैपर ने इस पर कुछ नहीं बोला है। खबरों के मुताबिक, रफ्तार फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा से शादी करने जा रहे हैं, लेकिन ये बात कितनी सच है ये आने वाले समय में ही मालुम होगा।
Raftaar got married 🧿🫶🏻
— Arpit Nair (@arpitnair07) January 29, 2025
Congratulations 🫂❤️🔥 @raftaarmusicpic.twitter.com/fGxsZxJTI5
लॉग टाइम गर्लफ्रेंड से रचाई थी शादी
ऐसा पहली बार नहीं होगा कि रफ्तार शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड कोमल वोहरा के साथ 2016 में शादी के बंधन में बंधे थें। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया।
यह भी पढ़ें:साउथ स्टार्स की इस चीज से हुई Shah Rukh Khan को दिक्कत, कहा- ‘मेरे लिए करना मुश्किल’