/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/bQXGwvod5tqqWYy4L3Fw.jpeg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
बॉलीवुड में ऐसे कई चहरे हैं जिसने फिल्मों की दुनिया छोड़कर सन्यासीबनने का फैसला किया है। वहीं, सन्यासी बनने के लिस्ट में एक और एक्ट्रेस नाम शामिल होता देखा जा रहा है। बता दें, 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने शुक्रवार को एक अद्भुत और चौंकाने वाला कदम उठाया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी को स्वीकार किया, और इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम भी ममता कुलकर्णी से बदलकर ममता नंद गिरी रख लिया है। साथ ही, उन्होंने गले में रुद्राक्ष और भगवा वस्त्र पहने ममता ने इस नए अध्यात्मिक रास्ते की शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें: करण अर्जुन' की चुलबुली 'बिंदिया' Mamta Kulkarni को महामंडलेश्वर की पदवी, अब कहलाएंगी ममता नंद गिरी
बता दें, एक्ट्रेस की लाइफ काफी ज्यादा विवादित रही हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था तो आइए जानते हैं, एक्ट्रेस की जिंदगी की कुछ ऐसी बातें जिसके बारे में काफी कम लोगों को पता है।
ममता को बोल्ड फोटोशूट करवाना पड़ा था महंगा
ममता कुलकर्णी ने अपने समय में काफी बोल्ड फोटोशूट करवाया था, जिसकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। एक्ट्रेस ने कभी बिकनी में तो कभी मिनी ड्रेसेस में फोटोशूट करवा के लाइमलाइट बटोरी थीं। जहां एक तरफ उनका ग्लैमरस लुक लोगों को पसंद आ रहा था वहीं दूसरी कुछ लोग इसके खिलाफ भी खड़े नजर आए थें। इस वजह से उनके ऊपर केस तक दर्ज करवा दिया गया और साल 2000 तक ये केस चला। साथ ही ममता को बोल्ड फोटोशूट की वजह से 15000 का जुर्माना भी भरना पड़ा था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/25/OHQnrkbLWKuabKR4NaFS.jpeg)