Advertisment

करण अर्जुन' की चुलबुली 'बिंदिया' Mamta Kulkarni को महामंडलेश्वर की पदवी, अब कहलाएंगी ममता नंद गिरी

ममता शुक्रवार को सुबह ही महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा पहुंची थीं। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई।

author-image
Mukesh Pandit
mamata

Photograph: (Youg Bharat)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

प्रयागराज, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

फिल्म 'करण अर्जुन' में चुलबुली बिंदिया का किरदार अदा कर खूब लोकप्रियता बटोरने वाली पुराने जमाने की बॉलीवुड अभिनेत्री अब अध्यात्म की ओर मुड़ गई हैं। वे लंबे वक्त से फिल्मी की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर हैं। शुक्रवार को म

Mahakumbh 2025 दक्षिण अफ्रीका के हजारों श्रद्धालु लगाएंगे संगम में डुबकी

 किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर से लिया आशीर्वाद

Advertisment

लंबे वक्त से ममता कुलकर्मी फिल्मी दुनिया से दूर रही हैं। काफी समय से एकांतवास में रही कर अध्यात्मक की राह पर चल रही हैं। शुक्रवार को वे प्रयागराज पहुंचीं और संगम तट पर विधि-विधान के साथ पिंडदान किया। इसके साथी ही वे किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उनका आध्यात्मिक नाम ममता नंद गिरी होगा।  उनका सिर्फ पट्टाभिषेक शेष रह गया है। ममता शुक्रवार को सुबह ही महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा पहुंची थीं। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया।

"मैं बॉलीवुड के लिए वापस नहीं आई हूँ और मैं बतौर अभिनेत्री वापसी की योजना नहीं बना रही हूँ.." उन्होंने कहा था कि भारत छोड़ने की वजह अध्यात्म था। ममता ने कहा कि उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी नहीं की।"

ये भी पढ़ें:  Republic Day 2025: संविधान के शंखनाद के लिए तैयार है कर्तव्‍य पथ

Advertisment

दुबई से हाल में ही लौंटी थीं ममता

ममता लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर थीं। वे दुबई में रह रही थीं और कुछ समय पहले ही स्वदेश लौंटी थीं। वापसी पर ममता ने खुलासा किया कि उनका बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा: "मैं बॉलीवुड के लिए वापस नहीं आई हूँ और मैं बतौर अभिनेत्री वापसी की योजना नहीं बना रही हूँ.." उन्होंने कहा था कि भारत छोड़ने की वजह अध्यात्म था। ममता ने कहा कि उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी नहीं की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनपर ड्रग्स केस में झूठा मामला दर्ज हुआ। बॉलीवुड में वापसी को लेकर कहा-अब मैं संन्यासी हूं और मुझे अब न तो बॉलीवुड में इंटरेस्ट है और न ही किसी और चीज से मतलब है। याद दिला दें, फिल्मों के जरिए उन्हें काफी शोहरत मिली थी और  फिल्म 'करण अर्जुन' में चुलबुली बिंदिया का किरदार अदा कर उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी। 

ये भी पढ़ें:  वक्फ बिल पर JPC में भारी हंगामा, निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप, 10 विपक्षी सांसद एक दिन के लिए निलंबित

महाकुंभ 2025
Advertisment
Advertisment