Advertisment

‘इंसाफ नहीं मिला..’ पद्म अवॉर्ड न मिलने पर Sonu Nigam ने जताई नाराजगी

इस साल जो लोग पद्म पुरस्कार से सम्मानित होंगे उनमें अरिजीत सिंह, पंकज उधास जैसे बड़े कलाकारों का नाम सामने आ रहा है। वहीं, इस बात से सिंगर सोनू निगम कुछ खास खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

author-image
Ojaswi Tripathi
.

Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

हर साल की तरह इस बार भी केन्द्र सरकार ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले लोगों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें भारतीय सिनेमा से जुड़े कई दिग्गजों को भी सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा। इस साल जो लोग पद्म पुरस्कार से सम्मानित होंगे उनमें अरिजीत सिंह, पंकज उधास, एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण,शारदा सिन्हा जैसे बड़े कलाकारों का नाम सामने आ रहा है।

वहीं, इस बात से सिंगर सोनू निगम कुछ खास खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडियो के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कई सारी चीजें कही हैं।

सोनू निगम ने कही ये बात

सोनू निगम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'दो ऐसे सिंगर्स जिन्होंने पूरी दुनिया के सिंगर्स को इंस्पायर किया है। एक को तो हमने पद्म श्री पर ही सिमटा दिया है। वो हैं मोहम्मद रफी साहब और एक हैं जिन्हें पद्म श्री भी नसीब नहीं हुआ किशोर कुमार जी।'

Advertisment

उन्होंने आगे कहा कि, 'जो अभी हैं उनमें से अलका याग्निक जी, जिनका इतना लंबा और कमाल का करियर रहा है उन्हें अभी तक कुछ भी नहीं मिला। श्रेया घोषाल बहुत समय से वो भी अपने कला का लोहा मनवा रही हैं, उनको भी ये पुरस्कार मिलना चाहिए। सुनिधि चौहान, उन्होंने भी एक पूरी जेनरेशन को इंस्पायर किया है। उन्हें भी कुछ नहीं मिला अभी तक। और ऐसे कितने नाम हैं वो चाहे किसी भी फील्ड के हो एक्टिंग हो या साइंस हो जिन्हें आपको लगता है कि इंसाफ नहीं मिला।'

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2025: इन दिग्गज कलाकारों को मिलेगा पद्म सम्मान, PM Modi ने दी बधाई

सोनू निगम की है काफी अच्छी फैन फॉलोइंग

सोनू निगम का ये वीडियो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरते नजर आ रहा है। कुछ लोग सिंगर की बात पर सेहमती जता रहे हैं तो वहीं कई लोगों को उनकी ये बात पसंद नहीं आ रही है। बता दें, सोनू निगर को साल 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सोनू निगम के गाने हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। उन्होंने अपने करियर में 10000 से ज्यादा गाने गए हैं।

Advertisment
Advertisment