Advertisment

'छोरियां चली गांव' पर रणविजय सिंह ने कहा, 'मीका सिंह हर गाने में जादू भर देते हैं'

नए शो 'छोरियां चली गांव' के मेकर्स ने मीका सिंह और रणविजय सिंह के साथ नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया। इस बीच अपने अनुभव को साझा करते हुए रणविजय ने कहा कि मीका सिंह जब भी कोई गाना गाते हैं, तो उसमें एक अलग ही जादू होता है। 

author-image
YBN News
MikaSingh

MikaSingh Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, आईएएनएस। नए शो 'छोरियां चली गांव' के मेकर्स ने मीका सिंह और रणविजय सिंह के साथ नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया। इस बीच अपने अनुभव को साझा करते हुए रणविजय ने कहा कि मीका सिंह जब भी कोई गाना गाते हैं, तो उसमें एक अलग ही जादू होता है। 

लगभग 20 साल बाद किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम

इस गाने को भरत और हरिदत्त ने मिलकर बनाया है। यह गाना शो की ऊर्जा और बागी अंदाज को शानदार तरीके से दिखाता है। यह गाना खास इसलिए भी है, क्योंकि इसमें मीका सिंह और रणविजय सिंह ने लगभग 20 साल बाद किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है।

रणविजय ने कहा, "मैं पहली बार मीका पाजी से 2003 में दिल्ली में मिला था और तब भी उनकी ऊर्जा और अंदाज लाजवाब था। 'छोरियां चली गांव' के टाइटल गाने पर उनके साथ काम करना काफी मजेदार रहा। मीका हर गाने में एक जादू लेकर आते हैं और इतने सालों बाद उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत खास अनुभव था।"

गाना बहुत ही आसान और दिलचस्प

रणविजय ने कहा कि यह गाना बहुत ही आसान और दिलचस्प है, जिसे सुनते ही यह लोगों की जुबान पर आ जाएगा।

Advertisment

उन्होंने कहा, "मुझे सबसे ज्यादा पसंद यह है कि यह गाना शो की असली भावना को बहुत खूबसूरती से दिखाता है। इसका संगीत, माहौल और अंदाज, शो की कहानी और संदेश से पूरी तरह जुड़े हैं। मुझे सच में लगता है कि यह म्यूजिक शो की एक खास पहचान बन जाएगा। अभी भी यह धुन मेरे दिमाग में घूम रही है। यह यादगार और मजेदार है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह गाना बहुत पसंद आएगा।"

'छोरियां चली गांव' के टाइटल गाने

मीका ने गाने को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "जब मैंने पहली बार 'छोरियां चली गांव' के टाइटल गाने का आइडिया सुना, तो मुझे पता था कि यह गाना कुछ खास बन सकता है। इसकी धुन बहुत जबरदस्त है, इसमें एक असली देसी जोश है, जो मेरे गाने के अंदाज से बिल्कुल मेल खाता है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर आपके पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं और आप हर बीट को महसूस करते हैं।"

जीटीवी पर प्रसारित

'छोरियां चली गांव' एक नया नॉन-फिक्शन शो है, जिसमें 11 शहर की महिलाएं आरामदायक जीवन को छोड़कर गांव में जाएंगी और वहां की कठिन चुनौतियों का सामना करेंगी।यह शो जल्द ही जीटीवी पर प्रसारित होगा।

Advertisment
Advertisment