Advertisment

भाई की शादी में पति संग पहुंचीं Parineeti Chopra,कपल के क्यूट अंदाज पर दिल हारे फैन्स

परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने पहुंची हैं, जिसके बाद हर किसी की आंखें उनपर ही टिकी हुई हैं। हमेशा की तरह इस बार भी परिणीति और राघव अपने क्यूट अंदाज से हर किसी का दिल जीतते देखे जा रहे हैं।

author-image
Ojaswi Tripathi
PARINITI CHOPRA RAGHAV CHADDHA
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

शादी का सीजन चल रहा है। हर कोई अपने रिश्ते को खास बनाने के लिए शादी के बंधन में बंधता देखा जा रहा हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटेंड करने भारत आई हुई हैं। देसी गर्ल भाई की शादी के लिए कितनी एक्साइटेड हैं वो तो उनके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में ही पता चल रहा हैं। बीते दिन सिद्धार्थ और नीलम की सगाई की एक वीडियो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही थीं, जिसमें प्रियंका अपनी ननद होने का फर्ज निभाते देखी जा रही थीं। वहीं, इसमें परिणीति चोपड़ा कैसे पीछे रह सकती हैं। बता दें, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ भाई की शादी में शिरकत हुईं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाते देखा जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra और उनकी भाभी ने शेयर किया प्यारा बॉन्ड, यूजर्स बोले- Awww...

परिणीति -राघव पर टिकी हर किसी की निगाहें

Advertisment

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की चर्चा जोरों-शोरों पर चल रही हैं। अपने भाई की शादी के लिए प्रियंका हर रस्म में आगे दिखाई दे रही हैं। वहीं,  सिद्धार्थ चोपड़ा में उनके परिवार के हर सदस्य नजर आ रहे थें, लेकिन परिणीति चोपड़ा का कोई अता-पता नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे थें। वहीं, अब परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ शादी में शामिल होने पहुंची हैं, जिसके बाद हर किसी की आंखें उनपर ही टिकी हुई हैं। ऐसा लग रहा था कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस शादी में शामिल नहीं होंगे। लेकिन अब ये गलतफहमी खत्म हो गई हैं।

एक्ट्रेस ने कैरी किया ग्लैमरस लुक 

Advertisment

परिणीती चोपड़ा ने सिद्धार्थ और नीलम की शादी में जाकर हर किसी की बोलती बंद कर दी हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में रवाना होने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लाइमलाइट बटोर रही हैं। वीडियो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का लुक काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं। भाई की शादी के लिए परिणीति चोपड़ा ने रेड कलर का डिजाइनर क्रॉप टॉप और क्रीम कलर का लॉग स्कल्ट कैरी किया हैं, जिसके साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस और हाथ में गोल्डन बैंगल्स कैरी करके परी ने अपने लुक को पूरा किया है। वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ओपन हेयर में नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं। एक्ट्रेस के लुक को देख फैन्स उनकी वाहवाही करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं, वीडियो में राघव लोगों से मिलते और हाथ जोड़कर नमस्ते कर रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी परिणीति और राघव अपने क्यूट अंदाज से हर किसी का दिल जीतते देखे जा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment