नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने किलर लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती देखी जाती हैं। देसी गर्ल इस वक्त अपने भाई की शादी के लिए इंडिया आई हुई हैं, जिसकी वजह से वह एक बार और चर्चा का विषय बनती नजर आ रही हैं। वहीं, इसी बीच इंटरनेट पर उनके भाई की संगीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी होने वाली भाभी का लहंगा सही करती देखी जा रही हैं।
प्रियंका और नीलम की वीडियो हो रहा वायरल
बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भारत आए हुए हैं और घर की शादी को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं, गुरुवार रात को प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का संगीत था, जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस नीले रंग के काफी खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं और उन्हें देखर पैपराजी काफी ज्यादा उतावले हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे है, इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे सिद्धार्थ और नीलम पैपराजी के लिए पोज देते हैं, तभी वहां प्रियंका और निक आते हैं और दोनों कपल से मिलते हैं। तभी प्रियंका नीलम का लहंगा ठीक करने लगती हैं, जिसे देखर वहां मौजूद लोग देसी गर्ल की तारीफों के पुल बांधने लग जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Mawra Hocane ने चोरीछिपे किया निकाह, जीवनसाथी संग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर
ननद-भाभी का दिखा प्यार
देसी गर्ल अपनी होने वाली भाभी के साथ जैसा बॉड शेयर करती हैं, उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता हैं और दोनों की वाहवाही करने लगता हैं। वहीं, वीडियो में ननद-भाभी का प्यार देखकर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं। साथ ही लाइक-कमेंट करके प्यार बरसाने में कमी नहीं छोड़ रहे हैं। प्रियंका के इस अंदाज को देखकर एक यूजर ने लिखा- सबसे प्यारा रिश्ता। तो दूसरे ने लिखा- ननद-भाभी में प्यार हो तो ऐसा। तीसरे यूजर का कमेंट हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है, उन्होंने देसी गर्ल की वीडियो पर Awwww कमेंट किया है। साथ ही, कुछ फैंस हार्ट और फायर इमोजी भी शेयर की हैं।