/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/11/pawansingh-2025-09-11-17-08-03.jpg)
PawanSingh Photograph: (IANS)
मुंबई।भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का गाना आते ही छा जाता है और एक बार फिर उन्होंने अपने नए गाने से दर्शकों का दिल जीत लिया है। गुरुवार को उनका ताजा गाना ‘नाच रे पतरकी’ रिलीज हुआ, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह का एनर्जेटिक अंदाज और दमदार आवाज ने इसे खास बना दिया है। रिलीज होते ही गाने को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं और फैन्स इसे बार-बार सुन रहे हैं।
गाने का म्यूजिक और बोल दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। पवन सिंह के चाहने वाले सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर इसे शेयर कर रहे हैं, जिससे गाना और ज्यादा ट्रेंड करने लगा है। भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह हमेशा अपनी अलग पहचान बनाए रखते हैं और यही वजह है कि उनका हर नया गाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है।
ताजा गाना ‘नाच रे पतरकी’ रिलीज
सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
गाने में डांस, रोमांस और एक्शन का मजेदार तड़का है। वहीं, इसका म्यूजिक हर उम्र के दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।'नाच रे पतरकी' गाने को पीआरए फिल्म्स नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस श्वेता शर्मा नजर आ रही हैं, जो अपने बोल्ड और आकर्षक लुक्स से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।
दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि दर्शक वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। गाने में पवन का स्टाइल, उनका डांस, और श्वेता की अदाएं, ये सब गाने को सुपरहिट बना रहे हैं। 'नाच रे पतरकी' को लेकर खास बात ये है कि इसमें दर्शकों को एक साथ एक्शन और रोमांस का फ्यूजन देखने को मिल रहा है। गाने के लिरिक्स राहुल यादव ने लिखे हैं, जो सीधे दिल तक पहुंचते हैं।
बसे हिट गानों में से एक
कुछ लोगों ने तो इसे पवन सिंह के अब तक के सबसे हिट गानों में से एक बताया है। बता दें कि इस समय पवन सिंह बिजनेस टाइकून अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में हैं। शो में पवन की मस्तीभरी पर्सनैलिटी और कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी दोस्ताना बॉन्डिंग दर्शकों को खूब भा रही है।
वहीं, इसका म्यूजिक दीपक दिलकश और प्रियांशु सिंह ने मिलकर तैयार किया है, जो बिल्कुल नया और ट्रेंडी लगता है। पवन सिंह और गोल्डी यादव की दमदार आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया है।गाने की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। फैंस लगातार वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
(इनपुट-आईएएनएस)