Advertisment

Punjabi Actress-Singer निमरत खैरा की फिल्म "अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड" 10 अप्रैल को होगी  रिलीज

पंजाबी अभिनेत्री-गायिका निमरत खैरा, जो फिल्म 'अकाल' में नजर आएंगी, उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने इतिहास पढ़ना शुरू किया, उनकी रुचि इसमें काफी बढ़ गई। 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली "अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड" फिल्म 1840 दशक के पंजाब पर आधारित है।

author-image
YBN News
NIMRATKHERA

NIMRATKHERA Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Entertainment: पंजाबी अभिनेत्री-गायिका निमरत खैरा, जो जल्द ही गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'अकाल' में नजर आएंगी, उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने इतिहास पढ़ना शुरू किया, उनकी रुचि इसमें काफी बढ़ गई।

यह भी पढ़ें:film: 'जाट' में सनी देओल संग नजर आएंगी उर्वशी रौतेला, बोलीं- '12 साल बाद साथ किया काम’

10 अप्रैल को रिलीज होगी "अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड" फिल्म

10 अप्रैल को रिलीज होने वाली "अकाल: द अनकॉन्क्वेर्ड" फिल्म 1840 दशक के पंजाब पर आधारित है। यह सरदार अकाल सिंह और उनके गांव की कहानी को पेश करेगी। जिसमें महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद जंगी जहान और उसकी सेना द्वारा प्रतिशोधात्मक हमले का सामना करते हैं।

पंजाबी अभिनेत्री-गायिका निमरत खैरा से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इतिहास पढ़ना पसंद है, क्योंकि वह एक ऐतिहासिक फिल्म में काम कर रही हैं। निमरत ने बताया, "सच कहूं तो, मैंने पहले बहुत ज्यादा इतिहास नहीं पढ़ा था। मैंने हाल ही में इसे पढ़ना शुरू किया है। जैसे-जैसे मैंने पढ़ना शुरू किया, मेरी रुचि काफी बढ़ गई।"

Advertisment

यह भी पढ़ें: Action Entertainer 'वीरा धीरा सूरन' मेकर्स ने जारी किया 15 मिनट के सिंगल शॉट सीक्वेंस का मेकिंग वीडियो 

सिख साम्राज्य का इतिहास

"खास तौर पर सिख साम्राज्य का इतिहास, जिस पर महाराजा रणजीत सिंह ने 40 साल तक शासन किया। जब मैंने उसे पढ़ा, तो मुझे ताकत का अहसास हुआ। उसके बाद, मैंने हरि सिंह नलवाजी, शाम सिंह अटारीवाला जी, बाबा बंदा सिंह बहादुर को पढ़ा।" 


यह भी पढ़ें: Film और टेलीविजन शो अभिनेत्री अनीता हसनंदानी क्यों नहीं घटा पाती हैं वजन, बताई ये खास वजह 

वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3 की विजेता

Advertisment

निमरत की बात करें तो वह वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3 की विजेता हैं और अपने सिंगल "इश्क कचेरी" की रिलीज के बाद उन्हें प्रसिद्धि मिली। सिंगिंग में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निशॉन भुल्लर के साथ युगल गीत "रब करके" से की, जो 2015 में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। लेकिन उन्हें अपने अगले दो गीतों "इश्क कचेरी" और "एसपी दे रंक वरगी" से बहुत प्रसिद्धि मिली। यह दोनों गाने 2016 में रिलीज हुए थे।

उन्होंने 2016 में "सैल्यूट वाजदे" जैसे गीतों के साथ अपनी सफलता जारी रखी। 2017 में, उन्होंने कई हिट एकल रिलीज किए, जैसे "रोहाब रखदी", "दुबई वाले शेख", "सूट" और "डिजाइनर"।

निमरत ने लाहौरिये से अपनी फिल्मी शुरुआत की। इसमें अमरिंदर गिल, सरगुन मेहता, युवराज हंस, निमरत खैरा, सरदार सोही और गुग्गू गिल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत के विभाजन के पंजाब पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में है।

Advertisment


Jai Santoshi Maa : फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य- थिएटर में चप्पल उतारकर जाते थे दर्शक, स्क्रीन पर उछालते थे सिक्के

Advertisment
Advertisment