/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/31/TkP2H0ZSZ4CYT2GzDagh.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
रैपर रफ्तार इस वक्त काफी चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने तलाक के 5 साल के बाद एक बार फिर शादी रचा ली हैं। बता दें, रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। वहीं, रैपर के फैंस भी इस खबर से काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और न्यू जोड़ी को बधाई दे रहे हैं।
फोटोज में नजर आई कपल की खुशी
रैपर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। वहीं, अभी तक उन्होंने शादी की इस बात पर अपनी तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं दी हैं। वहीं, कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रफ्तार और मनराज के परिवार वाले और उनके दोस्त नजर आ रहे हैं। पिक्चर्स में ये साफ दिखाई दे रहा है कि शादी से ये दोनों कितने ज्यादा खुश हैं।
Congratulations Raftaar bhai😍 pic.twitter.com/q4tBBTRAP3
— Govind (@saygovind) January 31, 2025
साउथ इंडियन स्टाइल में रचाई शादी
बता दें, फोटोज में रफ्तार और मनराज ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जिससे देखकर ये लग रहा है कि उन्होंने साउथ इंडियन स्टाइल में शादी रचाई है। वहीं, मनराज ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी के साथ गोल्डेन ज्वैलरी भी कैरी की हैं। वहीं, बाकी लोग गुलाबी रंग के कपड़े में नजर आ रहे हैं। शादी की ये पिक्चर्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लाइमलाइट लूट रही हैं। साथ ही, रफ्तार के फैंस उन्हें शादी की बधाईयां देते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Raftaar एक बार फिर करने जा रहे शादी? प्री-वेडिंग सेरेमनी की वीडियो हुई वायरल
कोमल वोहरा से की थी शादी
रफ्तार ने इससे पहले अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड कोमल वोहरा के साथ 2016 में शादी के बंधन में बंधे थें। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2022 में दोनों ने तलाक ले लियाथा।