नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिये उनके फैंस बेताब नजर आते हैं। सोनम की हर एक मूव्स को पैपराजी अपने कैमरे में कैप्चर करना नहीं भूलते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपने पोस्ट के जरिए लोगों को अपडेट देती देखी जाती हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है, जिससे सोनम चर्चा का विषय बनती देखी जा रही हैं। बता दें, एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तूल पकड़ता नजर आ रहा है, जिसमें वो फूट-फूट कर रो रही हैं। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह
इस वजह से रोईं सोनम कपूर
बता दें, सोनम कपूर ने हाल ही में एक फैशन शो अटेंड किया था, जो फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल की याद में रखा गया था। इस फैंशन शो के दौरान कई सिलेब्रिटीज ने इसमें जमकर हिस्सा लिया था, जिसमें सोनम कपूर भी शामिल हुई थीं। इस इवेंट के दौरान जब एक्ट्रेस रैंप वॉक कर रही थीं, तब उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। बता दें, सोनम कपूर और रोहित बल का काफी स्ट्रॉन्ग कनेक्शन था, जो किसी से छिपा नहीं था। रोहित ने कई बार एक्ट्रेस की ड्रेस डिजाइन की थी, जिसे सोनम कई बार पहनते और रैंप वॉक करते नजर आई हैं। वहीं, जब एक्ट्रेस ने इस इवेंट के दौरान वॉक किया तो उन्हें अपने करीबी दोस्त की याद आने लगी और वह अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाईं।
कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मूवमेंट
फेमस डिजाइनर रोहित बल का निधन 1 नवंबर 2024 को हुआ था। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में चली गयी थीं। कई सितारों ने उनके जाने का गम सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए किया था। वहीं, सोनम कपूर के इस सैड मूवमेंट को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया था, जो अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस सोनम कपूर ऑफ-व्हाइट कलर के लॉन्ग गाउन में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने बालों के बन में लाल गुलाब लगाए हैं। रैंप पर आते ही और इवेंट में शामिल लोगों को नमस्ते करते ही एक्ट्रेस इमोशनल हो जाती हैं और अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। बता दें, सोनम कपूर के इस वीडियो पर लोगों का मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कुछ लोग एक्ट्रेस को कंसोल करते दिख रहे हैं, तो वहीं कुछ उनका मजाक बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दूसरी बार शादी रचाएंगे Prateik Babbar, इस हसीना संग लेंगे सात फेरे