Advertisment

निरहुआ की फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान-2’ का गाना ‘तितली शहर के’ तेजी से वायरल, मिले लाखों व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान-2’ को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को फिल्म का नया गाना ‘तितली शहर के’ रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

author-image
YBN News
Nirahua

Nirahua Photograph: (IANS)

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान-2’ को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को फिल्म का नया गाना ‘तितली शहर के’ रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर भी लाखों व्यूज हासिल कर चुका है। निरहुआ ने इस गाने को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया पर खुशी जताते हुए दर्शकों का आभार व्यक्त किया।  
उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस गाने की एक क्लिप साझा की और कैप्शन में लिखा, "'तितली शहर के'- चार लाख से ज्यादा रील्स।"

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ हालिया रिलीज फिल्म 'बलमा बड़ा नादान-2' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने शुक्रवार को फिल्म के गाने 'तितली शहर के' को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया पर खुशी जताई है। 
उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस गाने की एक क्लिप साझा की और कैप्शन में लिखा, "'तितली शहर के'- चार लाख से ज्यादा रील्स।"यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

दमदार अदाकारी और रोमांटिक अंदाज

उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा के दर्शक हमेशा अच्छे कंटेंट को सराहते हैं और ‘तितली शहर के’ इसका बेहतरीन उदाहरण है। फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान-2’ में निरहुआ की दमदार अदाकारी और रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। यह गाना खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है और इसे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की बड़ी हिट्स में गिना जा रहा है।

Advertisment

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री

मालूम हो कि गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने स्टार्स इस पर वीडियो बना चुके हैं। इससे पहले अभिनेत्री आम्रपाली ने भी इस पर वीडियो बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, कई यूजर्स इस पर रील्स बना रहे हैं। 'तितली शहर के' गाने में भोजपुरी के चर्चित गायक नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाने के बोल जहीद अख्तर ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक डायरेक्शन का जिम्मा मधुकर आलम ने संभाला है। यह गाना यूट्यूब के साथ-साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

फिल्म 'बलमा बड़ा नादान-2'

जानकारी हो कि यह गाना दिनेश लाल यादव की हालिया रिलीज फिल्म 'बलमा बड़ा नादान-2' का है। यह फिल्म दादी और पोते के रिश्ते पर आधारित एक भावुक कहानी है, जिसका निर्देशन महमूद आलम ने किया है। इसमें निरहुआ के साथ ऋचा दीक्षित, संजय पांडे और पुष्पा वर्मा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री ऋचा दीक्षित भी हैं, जिनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह गाना यूट्यूब के साथ-साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और ऋचा दीक्षित के अलावा विजय महादेव गोस्वामी, संजय पांडे, मनोज सिंह टाइगर, कादिर शेख, अंजली चौहान, अनूप अरोड़ा और पुष्पा वर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म के डायरेक्टर और स्टोरी राइटर महमूद आलम हैं, वहीं महमूद आलम और समीर आफताब इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में मधुकर आनंद का म्यूजिक होगा और गाने जाहिद अख्तर, प्यारे लाल यादव, विनय बिहारी और संदीप साजन ने लिखे हैं।

Advertisment

 (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment