नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
भारत के फिल्मों की तरह टीवी एक्टर्स ने भी पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचना बनाई हैं। दर्शकों को उनका काम और अंदाज दोनों ही काफी पसंद आता है। इसी में से एक ऐसी भी एक्ट्रेस है जिसने काफी कम उम्र में अपना नाम कमाया है। बता दें, टीवी की ये शख्स सिर्फ 23 साल की उम्र में ही भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। साथ ही उनकी सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।
शाहरूख खान से ज्यादा पॉपुलर हैं ये एक्ट्रेस
हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की, जिसने महज 23 साल की उम्र में करोड़ों की कमाई कर अपना नाम बनाया है। कम उम्र में इस मुकाम तक पहुंचने पर हर कोई इन पर काफी ज्यादा प्राउड फील कर रहा है। जन्नत जुबैर की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया और रियल लाइफ में काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं, उनके इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बता दें, एक्ट्रेस के 49.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं शाहरुख खान के 47.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
जन्नत करती हैं काम के लिए इतना चार्ज
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने काफी कम उम्र में ही टीवी की दुनिया में अपना कदम रखा था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना पहला सीरियल किया था। वहीं, जन्नत ने अभी तक अपने करियर में कई सीरियल्स किए हैं, जिसमें ‘ना रहे तेरा कागज कोरा’, ‘फुलवा’ और ‘तू आशिकी’ जैसे टीवी सीरियल से जाना जाता है। वहीं उन्हें लाफ्टर शेफ में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने प्रति एपिसोड 2 लाख रुपये लिए थे। साथ ही जन्नत ने खतरों के खिलाड़ी 12 में भाग लिया था। इसमें उन्होंने एक एपिसोड के 18 लाख रुपये चार्ज किए थे। अपने कामों के चलते एक्ट्रेस हमेशा ही चर्चा का विषय बनती देखी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Deepika ने ये क्या पहन लिया! नए लुक को देखकर फैंस ने किया ट्रोल