Advertisment

ये है सबसे महंगा Villain, जिससे हीरो भी डरते हैं

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे अभिनेता के बारे में जो विलेन बनकर हीरो से ज्यादा पैसे ले सकता है। फीस लेने के मामले में ये विलन शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, और रणबीर कपूर जैसे दिग्गजों से भी आगे है।

author-image
Manish Tilokani
Most Expensive Villain

Most Expensive Villain Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भारतीय सिनेमा में हीरो को फिल्मों की नींव कहा जाता है। यहाँ हीरो को फिल्म की कहानी से भी ऊपर रखा जाता है। मगर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि फिल्म का विलेन हीरो पर भी भारी पड़ जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे अभिनेता के बारे में जो विलेन बनकर हीरो से ज्यादा पैसे लेता है। फीस लेने के मामले में ये विलन शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, और रणबीर कपूर जैसे दिग्गजों से भी आगे हैं। आजकल बड़े-बड़े एक्टर्स और एक्ट्रेसेस 100 करोड़ से ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। हालांकि, फीस के मामले में अब एक्टर्स को विलेन भी कांटे की टक्कर दे रहे हैं। वह उनसे भी ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं। आज हम आपको सबसे ज्यादा फीस लेने वाले विलेन की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने एक ही फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपए लिए हैं।

Advertisment

यश की हो रही है बात

हम जिस खतरनाक विलेन की बात कर रहे हैं, वो हैं केजीएफ (KGF) सुपरस्टार यश। रॉकिंग स्टार यश आज 8 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश ने बहुत सारी फिल्में की हैं। मगर उन्हें पहचान मिली KGF सीरीज से। अब यश भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले खलनायक बन गए हैं। यश नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में सह-निर्माता और अभिनेता हैं। यश मूवी में रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। रामायण के लिए यश ने रणबीर कपूर से भी ज्यादा फीस चार्ज की है।

Yash Birthday
Yash Birthday Photograph: (Google)
Advertisment

यश को मिले 200 करोड़

अगर रिपोर्ट्स की माने तो यश को नितेश तिवारी की रामायण के लिए 200 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसी के साथ यश एक फिल्म में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले विलेन बन गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कमल हासन को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। कमल हासन को कल्कि 2898 ए डी (Kalki 2898 AD) में खलयनायक की भूमिका के लिए 25 से 40 करोड़ रुपए मिले थे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: गई भैंस पानी में, Oscar की दौड़ में बॉक्स-ऑफिस फ्लॉप ‘कंगुवा’

Dhanush के बाद अब एक और Legal पचड़े में फंसी Nayanthara

Advertisment

Advertisment
Advertisment