Advertisment

Web Series: क्या पत्नी प्रिया बनर्जी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे प्रतीक स्मिता पाटिल?

अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल जल्द ही पत्नी प्रिया बनर्जी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इस प्रोजेक्ट का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन खबर है कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

author-image
YBN News
PrateekPriya

PrateekPriya Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई,आईएएनएस। अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल जल्द ही पत्नी प्रिया बनर्जी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इस प्रोजेक्ट का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन खबर है कि इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

लोकप्रिय वेब सीरीज के अपकमिंग सीजन

प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रिया को लोकप्रिय वेब सीरीज के अपकमिंग सीजन के लिए साइन किया गया है, जिसमें प्रतीक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनकी भूमिकाओं के बारे में अभी जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रतीक और प्रिया के साथ के सीन्स कहानी में थोड़ा रोमांचक मोड़ लेकर आएंगे।

प्रिया का रोल बेहद प्रभावशाली 

सूत्रों का दावा है, प्रिया का रोल भले ही छोटा होगा, लेकिन बेहद प्रभावशाली रहेगा। प्रतीक के साथ उनकी जोड़ी शानदार है, उम्मीद है दर्शकों को उनकी यह जोड़ी पसंद आएगी। ऐसा पहली बार होगा जब प्रतीक और प्रिया एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

एक निजी समारोह में शादी

कपल ने 2023 में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया था और 14 फरवरी को दोनों ने परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों में आयोजित एक निजी समारोह में शादी की थी। प्रतीक ने अपनी शादी की घोषणा इंस्टाग्राम पर की थी। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं हर जन्म में तुमसे शादी करूंगा।" प्रतीक ने अपनी शादी में अपने पिता, अभिनेता और राजनेता राज बब्बर, और भाई आर्य बब्बर को आमंत्रित ही नहीं किया था।

Advertisment

प्रिया प्रतीक की दूसरी पत्नी

ऐसा माना जाता है कि प्रतीक ने अपने परिवार वालों और पिता राज बब्बर से सारे संबंध तोड़ लिए और अपने नाम से पिता का नाम हटाकर मां का नाम रख लिया है। उल्लेखनीय है कि प्रिया प्रतीक की दूसरी पत्नी हैं। 'एक दीवाना था' फेम अभिनेता ने पहले सान्या सागर से शादी की थी। इन दोनों ने साल 2019 में शादी की और 2023 में दोनों अलग भी हो गए थे।

Advertisment
Advertisment