/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/K69Mqz6uNIFJcGTbTNkN.jpg)
रणबीर कपूर के भाई आदर जैन की शादी बड़ी धूमधाम के साथ हुई। ये शादी बीटाउन की सुर्खियों में बनी हुई है। आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। देवर आदर जैन की शादी में भाभी आलिया भट्ट ने भी खूब रंग जमाया। पति रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने भी शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वे हर फंक्शन में शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने शादी में बेहद सिंपल साड़ी पहनी और सादा लुक रखा जो काफी पसंद किया जा रहा है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/VRlA0B2MSNH1vbOxyUYW.jpg)
पिंक कलर की ग्लिटर साड़ी में छायीं आलिया
आलिया भट्ट ने देवर की शादी के लिए सब्यसाची मुखर्जी की पेस्टल थीम की साड़ी चुनी। उन्होंने पिंक कलर की ग्लिटर साड़ी पहनी और उसके साथ सिंपल पिंक ब्लाउज पहना। आलिया ने शिमरी साड़ी के साथ प्लजिंग नेकलाइन और बैकलैस ब्लाउज चुना। आलिया भट्ट पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खूबसूरत साड़ी पर उन्होंने हैवी ज्वेलरी के बजाय एक खूबसूरत नेकलेस पहना था। साथ में आलिया ने स्टड ईयररिंग्स पहने।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के ट्रेडिशनल लुक से लें आउटफिट आईडिया
सिंपल साड़ी पर ओल्ड हेयर स्टाइल
पिंक कलर की साड़ी के साथ आलिया ने पिंक ब्लशी मेकअप किया। उन्होंने लिपस्टिप भी पिंक कलर की लगाई थी। आलिया ने साड़ी के ऊपर ओल्ड स्टाइल सिनेमा से इंस्पायर हेयल स्टाइल रखा। आलिया के बालों को बीच से अलग करके एक खूबसूरत ब्रेडेड बन बनाया गया था। उन्होंने दोनों तरफ से हेयर को ट्विस्ट करते हुए सिंपल बन बनाया, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
पंजाबी कुड़ी बनीं आलिया
आदर जैन का शादी समारोह कई दिनों तक चला। इससे पहले आलिया शादी में पंजाबी कुड़ी के लुक में नजर आईं थीं। आलिया ने येलो कलर का एंब्रॉयडरी सूट पहना था। पंजाबी स्टाइल सूट के साथ उन्होंने हैवी ईयरिंग पहने थे। आलिया का ट्विस्टेड पोनीटेल हेयरस्टाइल उनके पंजाबी लुक को कंप्लीट कर रहा था।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/KtwxqG6ovkv0DFT8r0Ew.jpg)
यह भी पढ़ें: Kiara Advani ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, गोल्डन ज्वेलरी ने लगाया क्लासी लुक का तड़का
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)